बाराबंकी: नाबालिग रेप पीड़िता का खेत में कराया प्रसव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्रिलोकपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर महीनों तक दुराचार से गर्भवती हुई नाबालिग का धान के खेत में प्रसव करा दिया। इसके बाद बच्चे को खेत मे फेंकने के मामले में पुलिस ने एक माह बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया …

त्रिलोकपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर महीनों तक दुराचार से गर्भवती हुई नाबालिग का धान के खेत में प्रसव करा दिया। इसके बाद बच्चे को खेत मे फेंकने के मामले में पुलिस ने एक माह बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला थाना जहांगीराबाद इलाके का है।

थाना इलाके के एक गांव के बाहर धान की फसल से नवजात बच्चे के रोते हुए आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बच्चे को अपना कर सीने से लगाया। पुलिस को सूचना देकर उसे चिकित्सीय परीक्षण के बाद चाइल्ड केयर सेंटर में रखा गया। इस दौरान सप्ताह बीत गया लोगों को इस बात का पता नहीं चला कि आखिर ये मासूम है किसका।

चर्चाओं के बीच दो परिवारों के नाम इस मामले में सामने आए और गांव में लगी चौपाल में तय हुआ कि नाबालिग के साथ आरोपी युवक की शादी की जाएगी और बच्चे को अपनाया जाएगा। मामला कुछ दिन दबा रहा। लेकिन आरोपी ने बच्चे को अपनाने और शादी करने से इनकार कर दिया तो मामला फिर पुलिस के पास पहुंचा।

पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला
तहरीर के मुताबिक एक माह पूर्व 27 अगस्त 2020 को एक समझौते के बाद नाबालिग रेप पीड़िता को प्रसव से पूर्व होने वाली पीड़ा के बाद आरोपी युवक की भाभी और भाई देर रात अस्पताल डिलीवरी की बात कहकर गर्भवती को घर ले गए और गांव के बाहर जाने को मौत के मुह में धकेल कर एक धान के खेत मे प्रसव करा कर नवजात बच्चे को एक कपड़े में लपेट कर फेंक दिया। बेहोश हो चुकी बच्चे की मां को राम भरोशे छोड़ कर आरोपी युवक का परिवार मौके से फरार हो गया। देर रात होश में आई पीड़िता किसी तरह घर पहुंच कर सारा हाल बताया। परिजनों ने युवती का तत्काल इलाज कराने गांव से बाहर चले गए इधर नवजात रात भर खेत मे चीखता रहा सुबह शौच को गए लोगों ने आवाज सुनकर बच्चों को निकाल कर गले लगाया।

पांच लोग हुए नामजद
पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पिता की तहरीर पर दुराचार करने और बच्चे को लावारिश छोड़ने पास्को एक्ट की धारा के साथ पांच लोगों श्रवण कुमार, भाई सोनपती व राजेश व इसकी पत्नी और पिता पर मामला दर्ज किया गया। मुख्य आरोपी श्रवण पुत्र स्वामीदयाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित समाचार