IND vs ENG : हैदराबाद टेस्ट में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, स्कोर 300 के पार
हैदराबाद। भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच जारी है। इंग्लैंड ने गुरुवार को टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम ने पहली पारी में 246 रन बनाए। आज मैच का दूसरा दिन है। टीम इंडिया ने चायकाल तक पांच विकेट पर 309 रन बना लिए। पहली पारी में टीम 63 रन से आगे हैं।
भारत के चाय तक पांच विकेट पर 309 रन
भारत ने केएल राहुल की 86 रन की अर्धशतकीय पारी से शुक्रवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन चाय तक पहली पारी में पांच विकेट पर 309 रन बनाकर 63 रन की बढ़त हासिल की। सुबह एक विकेट पर 119 रन से खेलने उतरी भारतीय टीम ने पहले और दूसरे सत्र में दो दो विकेट गंवाये। रविंद्र जडेजा 45 और श्रीकर भरत नौ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की पहली पारी पहले दिन 246 रन पर सिमट गयी थी। इंग्लैंड के लिए टॉम हार्टले ने दो विकेट झटके।
It's Tea on Day 2 of the opening #INDvENG Test! #TeamIndia added 87 runs in the Second Session to move to 309/5.
— BCCI (@BCCI) January 26, 2024
Stay Tuned for the Third Session ⌛️
Scorecard ▶️ https://t.co/HGTxXf7Dc6@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/XzC1heCbcN
राहुल की 14वीं टेस्ट फिफ्टी
दूसरे दिन में दूसरे सेशन का खेल चल रहा है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 63 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। राहुल भी अपनी 14वीं टेस्ट फिफ्टी लगा चुके हैं। भारत ने तीन विकेट पर 222 रन बना लिए हैं।
Lunch on Day 2 in Hyderabad 🍱
— BCCI (@BCCI) January 26, 2024
An unbeaten 50-run stand between KL Rahul (55*) & Shreyas Iyer (34*) take #TeamIndia to 222/3 👏👏
See you 🔜 for the afternoon session
Scorecard ▶️ https://t.co/HGTxXf8b1E#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ogCs9kfuiH
राहुल की ‘टाइमिंग’ शानदार थी और लग रहा है कि इस महीने के शुरू में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में शतक से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। हालांकि आरजीआई स्टेडियम की परिस्थितियां सुपरस्पोर्ट पार्क से काफी अलग थीं। लेकिन कम चुनौतीपूर्ण नहीं थीं, विशेषकर इंग्लैंड के स्पिनरों के बेहतर लय में आने के बाद। लेकिन राहुल ने अपनी सही तकनीक से स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के खिलाफ दबदबा बनाये रखा जिससे भारत ने 3.81 रन प्रति ओवर से 103 रन बनाये। बेंगलुरु के इस खिलाड़ी ने पैरों का अच्छी तरह से इस्तेमाल किया और जो रूट की गेंद एक रन लेकर अपना 14वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया।
राहुल ने श्रेयस के साथ चौथे विकेट के लिए 63 रन जोड़ लिये हैं। श्रेयस हालांकि पूरी तरह से सहज नहीं थे, विशेषकर मार्क वुड की कुछ शॉर्ट पिच गेंद के खिलाफ। इंग्लैंड ने उन्हें आउट करने के लिए डीप थर्ड मैन, डीप फाइन लेग और डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर क्षेत्ररक्षक भी खड़ा कर दिया लेकिन मुंबई का यह खिलाड़ी दूसरे सत्र में खेलने के लिए बच गया। भारत के लिए दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिन के पहले ओवर में ही टीम ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (80 रन) का विकेट गंवा दिया।
जायसवाल ने ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाया लेकिन अगली दो गेंद पर फिर से शॉट लगाने की कोशिश की जिससे वह चौथी गेंद पर रूट को आसान रिटर्न कैच देकर पवेलियन पहुंच गये। इंग्लैंड का जायसवाल का विकेट लेकर खुश होना स्वाभाविक था क्योंकि अगर यह बल्लेबाज क्रीज पर डटा रहता तो वे बैकफुट पर आ जाते। वहीं बीती रात के बल्लेबाज शुभमन गिल (23 रन) भी पारी को नहीं बढ़ा सके और वह टॉम हार्टले की गेंद को उठाने के प्रयास में मिड विकेट पर खड़े बेन डकेट को कैच देकर आउट हुए। इस बायें हाथ के स्पिनर का यह पहला टेस्ट विकेट रहा।
पहले टेस्ट मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड : जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड और जैक लीच।
ये भी पढ़ें : भारतीय स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा की उपलब्धियों से हैरान हुए विनम्रता के प्रतीक रोजर फेडरर, जानिए क्या बोले?
