Republic Day 2024: महाराष्ट्र की 12 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से किया जाएगा सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक, प्रसिद्ध संगीत निर्देशक प्यारेलाल और जानेमाने मराठी फिल्मकार राजदत्त महाराष्ट्र की उन 12 हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें इस साल के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है।

होर्मुसजी एन. कामा (पत्रकारिता, साहित्य), अश्विन मेहता (चिकित्सा), राम नाइक (सार्वजनिक मामले), दत्तात्रेय ए. मायालू उर्फ राजदत्त (कला), लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जोड़ी के प्यारेलाल शर्मा (कला) और कुंदन व्यास (पत्रकारिता, साहित्य) को इस वर्ष के पद्म भूषण सम्मान से विभूषित किया जाएगा।

राज्य के पद्मश्री विजेताओं में उदय वी. देशपांडे (खेल), मनोहर डोले (चिकित्सा), जहीर काजी (साहित्य, शिक्षा), चन्द्रशेखर मेश्राम (चिकित्सा), कल्पना मोरपारिया (व्यापार एवं उद्योग) और शंकर बाबा पुंडलीकराव पापलकर (सामाजिक कार्य) हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। राष्ट्रपति ने कुल 132 पुरस्कारों की घोषणा की है, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्मश्री शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- अनंत सूत्र: गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर 1,900 साड़ियां की गई प्रदर्शित, महिलाओं का मोहा मन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी आरक्षण रहेगा सुरक्षित