Republic Day 2024: Banda में आन-बान शान के साथ फहराया गया तिरंगा... प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

बांदा में जगह-जगह फहराया गया तिरंगा।

बांदा में आन-बान और शान के साथ जगह-जगह तिरंगा फहराया गया। प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली।

बांदा, अमृत विचार। 75वां गणतंत्र दिवस समारोह जनपद में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, स्वैच्छिक संस्थाओं व स्कूल कॉलेजों में ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

IMG-20240126-WA0109

समूचे जनपद में फहराते तिरंगों के बीच जन-जन में राष्ट्र भक्ति की धारा बहती रही। कैबिनेट मंत्री ने भाजपा कार्यालय में तिरंगा फहराया और पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। मंडलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय और डीएम ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया।

पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ली। यहां पर परेड के बाद भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

IMG-20240126-WA0107

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिलापं चायत अध्यक्ष सुनील पटेल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मालती बासू, किशन बाबू गुप्ता, आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, डीआईजी अजय कुमार, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ गवेंद्र पाल गौतम, अंबुजा त्रिवेदी सहित गणमान्य अतिथि , अधिकारी, क र्मचारी उपस्थित रहे।

 *मंडलायुक्त, डीआईजी और डीएम ने किया ध्वजारोहण* 

मंडलायुक्त कार्यालय में आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने ध्वजारोहण करते हुए सलामी दी। इस मौके पर आयुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे। वहीं डीआईजी अजय सिंह ने कैंप कार्यालय में तिरंगा फहराया।उधर, कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने 75वें गणतंत्र दिवस पर समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ध्वज फहराया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों को शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। ज़रूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर एडीएम राजेश सिंह व एमपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

 *भाजपा कार्यालय में प्रभारी मंत्री ने फहराया तिरंगा* 

देश के 75 वें गणतंत्र दिवस पर जिले के प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जिला भाजपा कार्यालय में झंडारोहण किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह, राजेश द्विवेदी, अखिलेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत, मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, धीरेन्द्र सिंह धीरू आदि उपस्थित रहे।

IMG-20240126-WA0106

 *पंचायत भवन में तिरंगा फहरा कर दी सलामी* 

गणतंत्र दिवस पर पतौरा गांव के पंचायत भवन में ग्राम प्रधान विनीता ओमप्रकाश त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए सलामी दी। आजादी दिलाने वाले अमर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर ग्रामीणों और बच्चों को मिठाई बांटी गई। कार्यक्रम के दौरान सचिव शैफाली मिश्रा, ओमप्रकाश त्रिपाठी, सौम्या, भरत बाबू, सुशील,समेत शिक्षक, शिक्षिकाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।

IMG-20240126-WA0129

संबंधित समाचार