Kanpur Accident: ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार भाई की मौत... बहन घायल, हादसे के बाद चालक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सड़क हादसे में भाई की मौत।

कानपुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम से लौट रहे नाबालिक भाई-बहन ट्रैक्टर के नीचे आ गए। जिसमें आठ वर्षीय भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी 12 वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम से लौट रहे नाबालिक भाई-बहन ट्रैक्टर के नीचे आ गए। जिसमें आठ वर्षीय भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी 12 वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों साइकिल से वापस लौट रहे थे। साइकिल लड़खड़ाने से ट्रैक्टर के नीचे दोनों आ गए।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल बहन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हादसे के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पूरा मामला ककवन थानाक्षेत्र अंतर्गत अनेई गांव का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: तीन शातिर चोर गिरफ्तार... वारदात में डॉक्टर की कार का करते थे इस्तेमाल, चोरी का माल हुआ बरामद

संबंधित समाचार