बदहाल सरकारी सुविधाएं: दो घंटे तड़पता रहा मरीज, ऑक्सीजन न मिलने से हुई मौत, सवालों के घेरे में अस्पताल प्रशासन
इटावा में ऑक्सीजन न मिलने से मरीज की मौत हो गई।
इटावा के सरकारी अस्पताल में मरीज दो घंटे तक तड़पता रहा। ऑक्सीजन न मिलने से उसकी मौत हो गई।
इटावा, अमृत विचार। इटावा के सरकारी अस्पताल में मरीज दो घंटे तक तड़पता रहा। ऑक्सीजन न मिलने से उसकी मौत हो गई। फ्रेंड्स कॉलोनी थानाक्षेत्र के यशोदा नगर निवासी मोहन लाल पुत्र रमईलाल की इमरजेंसी वार्ड में ऑक्सीजन नहीं मिलने से मौत हो गई।
परिजन तबियत बिगड़ने पर डॉ. भीमराव आंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में ले गए थे। मृतक के बेटे अमित ने बताया कि लगभग दो घंटे तक भटकने के बाद भी ऑक्सीजन नहीं मिली। पिता की मौत से बेटा बार-बार रो-रोकर सरकारी सिस्टम को कोस रहा है।
ये भी पढ़ें- UP: लाजपत भवन में क्राफ्ट बाजार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की शिरकत, बोली- कृषि के बाद रोजगार का बड़ा साधन है...
