हरदोई: रामलला को 6 प्रहर दी जाए सलामी, मुख्यमंत्री और राज्यपाल से की गार्ड ऑफ अनार देने की मांग
हरदोई। इतने लंबे संघर्षों के बाद अयोध्या में विराजे रामलला को छह प्रहर गार्ड ऑफ अंदर दिए जाने की मांग भाजपा प्रबुद्ध वर्ग के संयोजक ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री से की है। भाजपा अवध क्षेत्र प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अविनाश मिश्रा ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भेजें पत्र में कहा कि ओरछा की भांति अयोध्या में भी रामलाल को छह प्रहर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाए।
मांग पत्र में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मध्य प्रदेश सरकार ओरछा में राजा राम को छह प्रहर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है। वही इस मंदिर में किसी भी वीआईपी को गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया जाता है। श्री मिश्र ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री से अयोध्या में विराजे राजा राम को छह प्रहर गार्ड ऑफ ऑनर देने की मांग की है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: शादी से इंकार करने पर युवती के मोबाइल पर भेजे आपत्तिजनक मैसेज
