बरेली: रात में कोहरे की वजह से देरी से पहुंचीं ट्रेनें, जंक्शन पर ट्रेनों के इंतजार में ठिठुरते रहे यात्री

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

बरेली,अमृत विचार : रात में घने कोहरे की वजह से ट्रेनों घंटों की देरी से जंक्शन पर पहुंच रही हैं। रात में ट्रेनों को कॉशन से गुजारा गया। दिन में दृश्यता सामान्य होने पर ट्रेनों ने रफ्तार पकड़ी। शनिवार को भी बरेली जंक्शन पर एक दर्जन ट्रेनें पांच से सात घंटे की देरी से पहुंचीं। जिसकी वजह से ठंड में यात्री स्टेशन पर ही ठिठुरते रहे।

शनिवार को 15654 अमरनाथ एक्सप्रेस 7 घंटा, 12370 देहरादून हावड़ा कुंभ सुपरफास्ट पांच घंटा 47 मिनट, 12430 नई दिल्ली लखनऊ एसी सुपरफास्ट एक घंटा 23 मिनट, 13308 गंगा सतलुज तीन घंटा 38 मिनट, 13152 सियालदह एक घंटा 39 मिनट, 15910 अवध असम एक घंटा 23 मिनट, 12230 लखनऊ मेल दो घंटा 10 मिनट, 20503 राजधानी दो घंटा,

13151 सियालदह एक घंटा 11 मिनट, 13307 गंगा सतलुज दो घंटा, 22453 राज्यरानी चार घंटा, 12327 उपासना दो घंटा, 14649 सरयू यमुना पांच घंटा 22 मिनट, 15716 गरीब नवाज तीन घंटा 34 मिनट, 12353 हावड़ा लालकुआं एक्सप्रेस दो घंटा 10 मिनट, 12211 आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटा की देरी से बरेली जंक्शन पहुंची।

ये भी पढ़ें - बरेली: मुख्यमंत्री ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जनता को दी बधाई, बदायूं जाते समय त्रिशूल एयरपोर्ट पर किया चेंजओवर

संबंधित समाचार