दिल्ली: कालकाजी मंदिर में माता के जागरण के दौरान स्टेज गिरा, भगदड़ में एक की मौत, 17 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में कालकाजी मंदिर में जागरण के लिए बनाए गए मंच के ढह जाने से 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना देर रात करीब 12.30 बजे हुई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार शनिवार को कालकाजी मंदिर के महंत परिसर में जागरण का आयोजन किया गया था और इसमें लगभग 1,600 लोग लोग शामिल हुए थे।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) राजेश देव ने बताया, "कार्यक्रम के लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं दी गई थी। हालांकि, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त कर्मी तैनात किए गए थे। शनिवार रात को लगभग 12.30 बजे 1,500-1,600 लोग एकत्र हुए थे।" आयोजकों और अति विशिष्ट लोगों के परिवारों के लिए मुख्य मंच के पास लोहे के फ्रेम के सहारे लकड़ी का ऊंचा मंच बनाया गया था।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि लगभग 12.30 बजे, यह मंच ढह गया। मंच पर वजन अधिक था इसलिए वह ढह गया और नीचे बैठे लोगों पर जा गिर। घटना में घायल हुए सभी लोगों को एम्स ट्रॉमा सेंटर, सफदरजंग और मैक्स अस्पतालों में ले जाया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘अग्निशमन दल को मौके पर बुलाया गया। इस दुर्घटना में 17 लोगों के घायल होने की खबर है। 45 वर्षीय एक महिला को जब मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया उसकी मौत हो चुकी थी।’’ देव ने कहा कि दिल्ली पुलिस का अपराध दस्ते भी घटनास्थल पहुंचा।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि आयोजकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 337, 304ए और 188 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच शुरू की गई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि उनके विभाग को घटना के बारे में रात 12.45 बजे सूचना मिली। तीन दमकल गाड़ियों के साथ कई टीम घटनास्थल भेजी गईं। 

सिंगर बी प्राक ने जताया दुख
इस हादसे पर सिंगर बी प्राक ने भी दुख जताया है। 

ये भी पढ़ें- बिहार में सियासी उठापटक तेज, राज्यपाल को 11 बजे इस्तीफा सौंप सकते हैं CM नीतीश, मिलने का मांगा वक्त

संबंधित समाचार