हरदोई : हाई-वे पर मिले शव की हुई शिनाख्त,फल का ठेला लगाता था अधेड़ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। हरदोई-शाहजहांपुर हाई-वे पर हरियाली पेट्रोल पम्प के पास शव पाया गया था,उसकी शिनाख्त कर ली गई है। बताया गया है कि हादसे का शिकार हुआ अधेड़ फल का ठेला लगाता था। पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही थी, जबकि पब्लिक का मानना था कि हत्या की गई। लेकिन मंगलवार को हुए शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हादसे में मौत होने की बात कही गई है।

बताते चलें कि रात की ड्यूटी करने के के बाद सोमवार की सुबह कांस्टेबिल उधरनपुर से ड्यूटी कर वापस लौट रहा था। उसी बीच हाई-वे पर हरियाली पेट्रोल पम्प के पास उसे एक 40 से 45 वर्षीय अधेड़ ज़ख्मी हालत में सड़क के किनारे पड़ा हुआ दिखाई दिया। उसे देखते ही कांस्टेबिल ने 108 पर कॉल की और वहां पहुंची एम्बुलेंस की मदद से उसे सीएचसी भिजवाया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इस बारे में जहां पब्लिक इसे हत्या मान रही है, वहीं पुलिस का कहना है कि अधेड़ किसी तेज़ रफ्तार गाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हुई। फिलहाल पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही थी,उसी बीच शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला अल्हापुर इब्ने ज़ई निवासी सुमित ने कोतवाली पहुंच कर शव की शिनाख्त अपने पिता रामनरेश पुत्र रामभरोसे के रूप में की। 

सुमित के मुताबिक उसके पिता रामनरेश अल्हापुर तिराहे पर फल का ठेला लगाते थे। रविवार को घर से बगैर बताए कहीं चले गए थे। उसके अगले दिन सोमवार को शव पड़ा पाया गया। रामनरेश फल का ठेला लगा कर पत्नी सुदामा, पुत्र सुमित और पुत्रियों मधु व शिल्पी का पेट पालता था। इस बारे में पब्लिक हत्या की बात कह रही थी, जबकि पुलिस हादसा बता रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत सड़क हादसे में होना बताई गई है।

ये भी पढ़ें -UP में 84 IPS के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

संबंधित समाचार