गोंडा: पेड़ से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लकड़ी तोड़ने के लिए पेंड पर चढ़ा था मृतक राहुल, पैर फिसलने से हुआ हादसा

नवाबगंज/गोंडा, अमृत विचार। नवाबगंज थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में लकड़ी तोड़ने के लिए पेंड पर चढ़े एक युवक की पेंड़ से गिर कर मौत हो गयी। हादसे के बाद‌ म‌ृतक के परिवार में कोहराम मचा है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के उमरिया गांव का रहने वाला राहुल शुक्ला(21) सोमवार को खेत की सिंचाई कर रहा था। 

शाम को ठंड से बचाव के लिए वह खेत के बगल में लगे पेंड़ पर लकड़ी तोड़ने के लिए चढ़ गया। लकड़ी तोड़ते समय उसका पैर फिसल गया और वह पेंड़ से नीचे सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए उसे अयोध्या मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 इंटर तक पढ़ाई करने के बाद मृतक राहुल अपने परिवार के साथ अयोध्या रामजन्म भूमि में मजदूरी कर भरण-पोषण करता था। राहुल की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। जिला पंचायत सदस्य अभिषेक सिंह ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम अयोध्या में कराया गया है।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें:-फसल नुकसान का मुआवजा देने में लापरवाही पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार, मांगा जवाब

 

संबंधित समाचार