तरक्की की राहों पर सदैव आगे बढ़ते रहें छात्र-छात्राएं : डॉ. दीपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विचार गोष्ठी के विजेताओं को बांटे गए प्रमाण पत्र और पुरस्कार, मिस्ट्री फॉर लाइफ विषय पर हुई थी विचार गोष्ठी

रामपुर, अमृत विचार। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने  पुरस्कार व प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कालेज प्राचार्य दीपा अग्रवाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को तरक्की की राहों पर सदैव आगे बढ़ते रहना चाहिए सफलता उनके कदम चूमेगी।

रेडिको खेतान लिमिटेड द्वारा प्रायोजित केयर एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, पर्यावरण जनकल्याण समिति के तत्वावधान में  छह दिसंबर 2023 को केमिस्ट्री फॉर लाइफ विषय पर हुई विचार गोष्ठी के विजेताओं को कालेज प्राचार्य ने पुरस्कृत किया और प्रमाण पत्र सौंपे। प्रतियोगिता रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रसायन विज्ञान का दैनिक जीवन में योगदान एवं महत्त्व समझने के लिए आयोजित कराई गई थी। इसमें तीन चरणों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था -जिसमें रिसर्च स्कॉलर ,यूजी ,पीजी के छात्र-छात्राओं ने प्रेजेंटेशन देकर  प्रतिभाग किया था।

 मुख्य अतिथि इंद्रपाल सिंह एडमिनिस्ट्रेशन जरनल मैनेजर रेडिको खेतान, रामपुर लिमिटेड रहे। विशिष्ट अतिथियों में   प्रेम पाल सिंह सैनी,  शाहिद अली खान और राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय से डा.अलिफ नाजिम रहे । विचार गोष्ठी में पीपीटी के लिए रिसर्च स्कॉलर कैटेगरी में रसायन विज्ञान विभाग  की छात्रा हबीब फिरोज ने दूसरे नंबर पर खिजरा और तीसरा स्थान मलीहा ने प्राप्त किया। एमसीसी ग्रुप में प्रथम स्थान अलीजा खानम ,द्वितीय स्थान  इल्मा ज़ाहिद जबकि तृतीय स्थान  मरियम फैजान शमशी ने प्राप्त किया। 

यूजी कैटेगरी में प्रथम स्थान रमशा सौलत, द्वितीय स्थान नोवेरा जबीन एवं  तृतीय स्थान पर फतेह अली खान रहे। संचालन क्रिएटिव हेड डा. बेबी तबस्सुम ने किया। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डा. कामिल हुसैन तथा कार्यक्रम संयोजक फैसल शाह खान रहे।  रसायन शास्त्र  विभाग से डा. अमजद, डा. शकील डाक्टर सुरजीत और डाक्टर प्रदीप तथा जंतु विज्ञान विभाग की डॉक्टर निधि गुप्ता, डॉक्टर नेहा नागपाल ,डा. गजेंद्र सिंह,डॉक्टर नरेश ने उपस्थित रह कर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। रसायन विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष  डा. एसएस यादव ने अंत में सभी का आभार जताया।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: दोपहर को लोगों ने लिया जाड़ों की गुनगुनी धूप का लुत्फ, सुबह घना कोहरा

संबंधित समाचार