प्रयागराज: सपा विधायक ने दरोगा पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- शांतिभंग की धारा का डर दिखाकर वसूल रहे रुपए
बोले- शिकायत करने पर भी अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई
प्रयागराज। हंडिया के सपा विधायक हाकिमलाल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है। तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में वह हंडिया कोतवाली के बरौत पुलिस चौकी इंचार्ज पर गंभीर लगा रहे हैं। यह भी कहा है कि पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
हंडिया के समाजवादी पार्टी के विधायक हाकिम लाल बिंद ने हंडिया कोतवाली के बरौत पुलिस चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लाते हुए गृह सचिव भी पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। सपा विधायक की शिकायत का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो के माध्यम से विधायक ने आरोप लगाया कि शांति भंग जैसी धाराओं में बरौत चौकी इंचार्ज दस-बीस हजार रुपये की वसूली कर रहे है।
उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। विधायक ने भाजपा की जीरो टॉलरेंस की नीति पर भी प्रश्न चिन्ह लगते हुए सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र पर चोट पहुंचाई जा रही है। ऐसे में जीरो टॉलरेंस की नीति कुछ नहीं कर पा रही है। सपा विधायक ने बताया कि गृह सचिव, पुलिस कमिश्नर और डीसीपी से चौकी इंचार्ज वन कई बार शिकायत की गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
यह भी पढे़ं: बच्चे का मन होता है कोमल, अभिभावकों के तनावपूर्ण संबंधों से इसे दूर रखना आवश्यक: हाईकोर्ट
