बाराबंकी: नकली डीजल व पेट्रोल बनाने का खुलासा, फैक्ट्री सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जैदपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। जैदपुर में शुक्रवार को नायब तहसीलदार ने छापा मारकर नकली डीजल और पेट्रोल बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। ग्रामीणों से मिली सूचना पर नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ लंबे समय से मिट्टी के तेल में केमिकल मिलाकर डीजल व पेट्रोल बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां से भारी …

जैदपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। जैदपुर में शुक्रवार को नायब तहसीलदार ने छापा मारकर नकली डीजल और पेट्रोल बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। ग्रामीणों से मिली सूचना पर नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ लंबे समय से मिट्टी के तेल में केमिकल मिलाकर डीजल व पेट्रोल बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां से भारी मात्रा में डीजल पेट्रोल बनाने वाले केमिकल व मिट्टी तेल के छोटे बड़े ड्रम बरामद किए। गोदाम को सील कर केमिकल को जांच के लिए भेज दिया गया है।

जैदपुर थाना क्षेत्र के जैदपुर हल्के में सफदरजंग मार्ग पर प्रकाश पेट्रो केमिकल की फैक्ट्री काफी दिनों से चल रही थी। ग्रामीणों ने एसडीएम नवाबगंज को सूचना दी और कहा कि गोदाम में केमिकल से डीजल व पेट्रोल बनाया जा रहा है। शुक्रवार को एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार नवाबगंज केपी सिंह, कानूनगो व लेखपाल पुलिस बल के साथ फैक्ट्री पर छापामारी करने पहुंचे। जहां पर टीम को भारी मात्रा में मिट्टी का तेल व डीजल पेट्रोल बनाने वाला केमिकल बड़े ड्रम में भरा मिला। साथ ही एक पिकअप से बाजार में बिकने के लिए जा रहा केमिकल भी मौके से छापामार टीम ने पकड़ लिया। गोदाम पर छापामारी के समय दो कारीगर मिले, कारीगरों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि यहां पर कई तरह के केमिकल और मिट्टी का तेल रखा हुआ है।

नायब तहसीलदार ने गोदाम में मिले सभी तरह के केमिकल जांच के लिए बोतल में भर लिया है और सप्लाई इंस्पेक्टर अतुल सिंह से केमिकल की जांच और पूरे मामले की लिखा पढ़ी कराई है। पूरे गोदाम को सील कर दिया गया है। केमिकल की जांच रिपोर्ट आने के बाद केमिकल फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगा। सूत्रों की माने तो जैदपुर थाना क्षेत्र में मिट्टी के तेल में केमिकल मिलाकर डीजल व पेट्रोल काफी समय से बनाकर दुकानों पर बेचा जाता है।

संबंधित समाचार