कोरोना संक्रमण से देश में एक लाख से अधिक मौतें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण संक्रमितों की संख्या शुक्रवार देर रात 64 लाख को पार गई जबकि इसके संक्रमण से देश में एक लाख अधिक लोगों की मौत हो गई हैं। विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार देर रात तक 53,496 नए …

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण संक्रमितों की संख्या शुक्रवार देर रात 64 लाख को पार गई जबकि इसके संक्रमण से देश में एक लाख अधिक लोगों की मौत हो गई हैं। विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार देर रात तक 53,496 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 64,26,789 हो गई है और इस दौरान 568 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या एक लाख को पार कर करीब 1,00,148 पर पहुंच गई है।

राहत की बात यह है कि देश में नए मामलों की तुलना में कोरोना वायरस से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 60,181 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 53,82,979 हो गई है। देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 7253 कम होने के साथ 9,42,744 रह गए हैं। महाराष्ट्र 2,59,006 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। कर्नाटक एक लाख से अधिक 1,10,412 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि इस बीच केरल 72,339 सक्रिय मामलों के साथ तीसरे स्थान पर आ गया है।

कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमण के 16,476 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या शुक्रवार रात बढ़कर 14 लाख के पार 14,00,922 पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या में मामूली कमी दर्ज की गयी लेकिन फिर भी सक्रिय मामलों में कमी आयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 27 और घट कर 2,59,006 रह गयी। इस दौरान 16,104 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 11,04,426 हो गई है तथा 394 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 37,056 हो गयी है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 78.83 फीसदी पहुंच गयी है वहीं मृत्यु दर महज 2.64 प्रतिशत है।

 

संबंधित समाचार