बहराइच: एचटी लाइन की चपेट में आए सगे भाई, एक की मौत, एक गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सरिया ऊपर उठाते समय एचटी लाइन को छुआ

बहराइच, अमृत विचार। जिले के बकैना गांव में सोमवार सुबह सगे भाई सरिया काट रहे थे। एक भाई ने सरिया ऊपर किया, इसी दौरान वह एचटी लाइन को छू गया। चपेट में आकर सगे भाई झुलस गए। परिवार के लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक की मौत हो गई। दूसरे भाई का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पवन कुमार मौर्य के यहां काम कर चल रहा है। जिसके चलते उनके बेटे राहुल (19) और संदीप (22) सोमावर सुबह 11 बजे के आसपास सरिया काट रहे थे। सरिया काटने के दौरान पवन ने सरिया को ऊपर उठाया। तभी लोहे की सरिया ऊपर एचटी लाइन की चपेट में आ गई और उसे करंट लग गया।

भाई को बचाने के लिए संदीप ने भी सरिया पकड़कर भाई को अलग करने का प्रयास किया। दोनों करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार के लोगों ने सरिया को तार से अलग करते हुए अस्पताल ले जाने की तैयारी शुरू की। तभी राहुल की मौत हो गई।

जबकि संदीप का इलाज निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। राहुल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि करंट लगने से मौत हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या में रामलला के दर्शन को रवाना हुए भाजपा कार्यकर्ता, 13 हजार कार्यकर्ताओं को 250 बसों से अयोध्या भेजने का दावा

 

संबंधित समाचार