Kanpur: सीजीएटी कार्यालय में उद्यमी व व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन; जांच के नाम पर लगाया उत्पीड़न का आरोप...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। व्यापारियों व उद्यमियों के उत्पीड़न से क्षुब्ध व्यापारियों ने सर्वोदयनगर स्थित सीजीएसटी कार्यालय धावा बोलकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने नारेबाजी कर अफसरों को घेरा। सीजीएसटी आयुक्त से मुलाकात कर व्यापारियों ने दर्द बयां किया। 

फीटा उद्योग व्यापार संघ के बैनर तले अधिकारी नारेबाजी करते कार्यालय पहुंचे। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि  नियमों के विपरीत जांच के नाम पर डराया धमकाया जा रहा है। व्यापारी को जांच पर आने की वजह न बताने, संपूर्ण परिसर, स्टॉक की बिना लिखित अनुमति के जांच करने का आरोप लगाया। यह भी आरोप लगाया कि जांच के अधिकार पत्र को व्यापारी को नहीं दिए जाते हैं। बाजार में माल को रोकने, जेल भेजने की धमकी देने, शांति पूर्वक रह कर विभाग की जांच में सहयोग करने के बाद भी व्यापारियों को अतिरिक्त फोर्स बुला कर गिरफ्तार कराने का भी आरोप लगाया। 

फीटा के महामंत्री उमंग अग्रवाल ने आरोप लगाया कि अधिकारी बिना वैध प्रपत्रों उद्यमियों के परिसर में घुस आकर डराते और धमकाते हैं। व्यापारी के हक के कागज, जांच के अधिकार पत्र, बयान, पंचनामा आदि से जुड़े कागजात पर हस्ताक्षर कराते हैं। आयु्क्त ने आश्वासन दिया कि समस्या का निराकरण कराया जाएगा। यह भी आश्वासन दिया गया कि हर तीन माह में बैठक की मांग भी उठी। अफसरों ने इसकी सहमति जताई गई। 

एडिशनल कमिश्नर अमर बहादुर, प्रदीप सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर शशि शेखर, डिप्टी कमिश्नर अंकित अग्रवाल आदि अधिकारी भी मौजूद रहे। विरोध करने पहुंचने व्यापारियों ने शिवकुमार गुप्ता, अरुण ओमर, शुभम अग्रवाल गिरीश गुप्ता, संदीप जादिया, अरुण सहानी, विपिन गुप्ता, आशीष साहनी, शिवम बेरीवाल, विशाल जायसवाल, करण जैन, अनुज अग्रवाल, विनय मित्तल, कौशल बहरानी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: साथी की हत्या के दोषी जूडो चैंपियन को आजीवन कारावास; दो लाख रुपये उधारी वापस मांगने पर मार डाला था...

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Ram Mandir News : राम मंदिर के CEO बनने की लगी होड़, अधिक आवेदन के कारण टली नियुक्ति, ट्रस्ट की बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले
Ayodhya News : राम मंदिर के धार्मिक आयोजनों की जिम्मेदारी अब संतों के हाथ, ट्रस्ट की बैठक में गोविंद देव गिरी की अध्यक्षता में बनाई गई समिति
Kanpur News: कानपुर नगर निगम बैठक में गूंजी सफाई, जलभराव और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं, महापौर ने अधिकारियों को लगाई फटकार
Hardoi News : प्रभात मिश्रा बने हरदोई के नए बीएसए, शासन ने जारी किया नियुक्ति आदेश
Hardoi News: शहीद मेजर पंकज कुमार पांडे की प्रतिमा का अनावरण, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- वीरों का बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा