बहराइच: भरोसेमंद हैं सरकारी स्कूल, बच्चों को पढ़ने भेजें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेसिक शिक्षा विभाग बहराइच की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

जरवल रोड, बहराइच, अमृत विचार। जन समुदाय को शिक्षा व उसके महत्व समझाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर ईक्टिविटी के अंतर्गत विकास क्षेत्र जरवल के ग्राम पंचायत तप्पेसिपाह पंचायत भवन तथा जरवल रोड बाजार के समीप नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पंजीकृत नुक्कड़ नाटक की टीम द्वारा नाटकों की संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से जनमानस में सरकारी स्कूलों में बच्चों को रोजाना स्कूल भेजने, डीबीटी से प्राप्त धनराशि से बच्चों को यूनिफॉर्म, जूता-मौजा, बैग आदि सुविधाएं दिलाने के लिए प्रेरित किया।

टीम के सदस्यों ने स्थानीय भाषा बोली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों के दिलों में बालिका शिक्षा विषय पर बेटियों के प्रति संवेदना उत्पन्न करने के साथ-साथ उनकी मासिक शैक्षिक प्रगति के बारे में शिक्षक से चर्चा करने की अपील की।

कार्यक्रम के बीईओ जरवल संतोष सिंह भी मौजूद रहे ने उन्होंने वहां उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि जिस दिन प्रत्येक गांववासी शिक्षा के महत्व को समझकर जागरूक बनेंगे उस दिन हमारे शिक्षकों को घर घर जाकर बच्चों को स्कूल पढ़ने के लिए नही बुलाना पड़ेगा। इस दौरान नोडल प्रभारी एआरपी कल्पना मिश्रा, मो० अहमद, रियाज अहमद, अब्दुल मोमिन सहित भारी संख्या में बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Lucknow: 54 लाख लोगों को अपने सामने दवा खिलाएंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 10 फरवरी से शुरू हो रहा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

संबंधित समाचार