बिहार चुनाव से पहले बसपा को झटका, प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद राजद में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार में चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को एक और झटका लगा। रालोसपा के साथ गठबंधन कर बिहार चुनाव में उतरी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए। राजद नेता और …

पटना। बिहार में चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को एक और झटका लगा। रालोसपा के साथ गठबंधन कर बिहार चुनाव में उतरी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए। राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिंद को राजद की सदस्यता ग्रहण करवाई।

बिंद ने कहा कि नया बिहार बनाने और नीतीश सरकार को हटाने के संकल्प के साथ उन्होंने राजद की सदस्यता ग्रहण की है, वह पार्टी को मजबूत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि 29 सितंबर को बसपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा के साथ गठबंधन कर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इस गठबंधन में जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) भी शामिल है।

इसके बाद रालोसपा के महासचिव माधव आनंद ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आनंद के भी राजद में जाने की संभावना है। प्रदेश बसपा अध्यक्ष के पार्टी छोड़ने को बसपा और रालोसपा, दोनों के लिए झटका माना जा रहा है।

संबंधित समाचार