मुरादाबाद: सोनाक्षी सिन्हा के धोखाधड़ी मामले में तीन के खिलाफ कुर्की के आदेश, अगली सुनवाई 28 फरवरी

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

अब्दुल वाजिद, मुरादाबाद। फ़िल्म अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा की मैनेजर मालविका पंजाबी, धोमिल ठक्कर और एड गर्ल शकारिया के ख़िलाफ़ मुरादाबाद के सत्र न्यायालय ने कुर्की के आदेश जारी किए हैं। इन सभी पर सोनाक्षी सिन्हा के नाम पर लाखों रुपये लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है।

इस मामले में फ़िल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को हाईकोर्ट से 28 फरवरी तक का अरेस्ट स्टे मिला हुआ है। जबकि मुरादाबाद के सत्र कोर्ट ने आज सोनाक्षी सिन्हा के अलावा 3 अन्य आरोपियों की कुर्की के आदेश जारी किए हैं।

मुरादाबाद की सेशन कोर्ट ने आज तीनों आरोपीयों मालविका पंजाबी, धोमिल टक्कर, और एड गर्ल शकारिया के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया है। मुरादाबाद निवासी प्रमोद शर्मा ने 22 फरवरी 2019 को कटघर थाने में सोनाक्षी सिन्हा सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। 

मुरादाबाद के थाना कटघर के शिवपुरी कालोनी निवासी प्रमोद शर्मा इवेंट मैनेजर है। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा से एक कार्यक्रम के लिए समय मांगा था। यह कार्यक्रम दिल्ली में 30 सितंबर 2018 होना था। लेकिन 36 लाख रुपये लेने के बाद आखिरी वक्त में सोनाक्षी सिन्हा व उनके सलाहकार ने कार्यक्रम में आने के लिए मना कर दिया था।

जबकि इन्होंने अपनी पूरी फीस प्रमोद शर्मा से ले ली थी। इस मामले में कटघर थाने में 22 फरवरी 2019 को सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे के वादी प्रमोद शर्मा के वकील पी के गोस्वामी के मुताबिक जांच में ये सभी आरोपी दोषी पाए गए हैं,

इसलिए अदालत ने सोनाक्षी सिन्हा के अलावा तीन आरोपियों मालविका पंजाबी, एड गर्ल शकारिया और धूमिल ठक्कर के खिलाफ आज 82 की कार्रवाई करते हुए कोर्ट ने कुर्की के आदेश दिए हैं जबकि इस मामले में अभिषेक सिन्हा के पहले ही गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं।

एसीजेएम प्रथम सचिन दीक्षित की अदालत ने 3 आरोपियों मालविका पंजाबी, एड गर्ल शकारिया और धूमिल ठक्कर के खिलाफ आज 82 की कार्रवाई करते हुए कुर्की के आदेश दिए हैं और अब इस मामले में अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : नगर आयुक्त से मिले पार्षद, बताई समस्याएं

संबंधित समाचार