Big Breaking: बरेली के विकास को 1518 करोड़ की रफ्तार, 578 परियोजनाएं बदलेंगी गांव से शहर तक की तस्वीर

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

42 नए पुल, सैकड़ों सड़कें और रोड सेफ्टी प्रोजेक्ट्स का मेगा प्लान तैयार.

मंत्री, सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों के लिए सड़क, पुल और रोड सेफ्टी परियोजनाओं का बड़ा खाका सरकार को सौंप दिया है।

बरेली, अमृत विचार। बरेली में अब विकास की राजनीति सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं दिख रही। मंत्री, सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों के लिए सड़क, पुल और रोड सेफ्टी परियोजनाओं का बड़ा खाका सरकार को सौंप दिया है। लोक निर्माण विभाग को 1518.75 करोड़ रुपये के 578 प्रस्ताव सौंपे गए हैं, जिनमें गांवों को जोड़ने वाली सड़कें, नए पुल, रोड चौड़ीकरण और हादसे रोकने वाले प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। सबसे ज्यादा जोर कनेक्टिविटी सुधारने पर है, ताकि गांव से शहर तक सफर आसान और तेज हो सके. अब सभी प्रस्ताव डीएम की मंजूरी के बाद शासन को भेजे जाएंगे।

MANTRI
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद बहेड़ी क्षेत्र से अकेले 196 प्रस्ताव भेजे गए हैं। इनमें 169 नई सड़कें और 22 पुल शामिल हैं। साफ है कि बहेड़ी में कनेक्टिविटी और ग्रामीण रास्तों को लेकर सबसे बड़ा डेवलपमेंट पुश मांगा गया है।

MP

एमपी आर्या ने भी अपने इलाके के लिए बड़ा पैकेज तैयार कराया है। उन्होंने 75 नई सड़कें, तीन चौड़ीकरण, पांच पुल और दो रोड सेफ्टी प्रोजेक्ट्स की मांग रखी है। 

CHATRPAL

वहीं सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने 89 सड़कें और एक पुल का प्रस्ताव देकर ग्रामीण संपर्क मार्गों पर फोकस किया है।

OP

मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने 53 नई सड़कें और दो पुल मांगे हैं। 

MANTRI2

शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने शहरी ट्रैफिक और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए आठ पुल और रोड सेफ्टी प्रोजेक्ट्स पर जोर दिया है। 

GU

एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने 31 प्रस्तावों का खाका भेजा है। जबकि बहोरन लाल मौर्य ने अपने क्षेत्र में सात पुल और 44 नई सड़कों की जरूरत बताई है। 

YOP

बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने भी ग्रामीण संपर्क और रोड सेफ्टी पर फोकस करते हुए प्रस्ताव भेजे हैं।

 

संबंधित समाचार