राहुल, प्रियंका और अन्य 3 नेताओं को मिली हाथरस जाने की अनुमति
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय दलित युवती के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने की मांग पर अड़े हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से मिलने की अनुमति दे दी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि …
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय दलित युवती के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने की मांग पर अड़े हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से मिलने की अनुमति दे दी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि राहुल और प्रियंका समेत पांच लोगों को हाथरस जाने की अनुमति दे दी है।
काफी लंबे हंगामे के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईवे से आगे जाने दिया गया है। इससे पहले काफी हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था और पुलिस ने राहुल व प्रियंका समेत कांग्रेसी नेताओं को रोक दिया था। इस दौरान डीएनडी पर लंबा जाम भी लग गया था।
पीड़ित परिवार से मिलने के अपने दूसरे प्रयास में सफल होने के बाद, राहुल ने कहा, “पांच कांग्रेस नेताओं को हाथरस जाने की अनुमति दी गई है।” सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता के. सी. वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी और पी. एल. पुनिया के साथ राहुल और प्रियंका हाथरस पहुंचेंगे।
यह राहुल और प्रियंका का हाथरस जाने का दूसरा प्रयास था। इससे पहले गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में गुरुवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर राहुल और अन्य नेताओं के वाहनों को रोक दिया गया था।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अन्य कांग्रेस नेताओं के काफिले के साथ शनिवार की दोपहर उत्तर प्रदेश की हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए निकले तो दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईवे पर बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम देखने को मिला।
हाथरस कांड को लेकर कांग्रेस यूपी की योगी सरकार पर हमलावर है। डीएनडी पहुंचे राहुल की कार प्रियंका गांधी खुद चला रही थीं, जिसमें उनके भाई और पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी आगे की सीट पर उनके साथ बैठे दिखे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को स्पष्ट कर दिया था कि वह किसी भी कीमत पर मृतक हाथरस की लड़की के परिवार से मिलेंगी। टाटा सफारी गाड़ी में राहुल गांधी के साथ यहां कांग्रेस मुख्यालय छोड़ने के बाद उन्होंने कहा, मैं किसी भी कीमत पर हाथरस का दौरा करूंगी, भले ही पुलिस हमें अनुमति न दे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा, यह एक भयानक घटना है और हमें लड़की के प्रति अपना सम्मान दिखाना होगा। जो कुछ भी हुआ है, इस देश में इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता।
डीएनडी पर लगा लंबा जाम
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अन्य कांग्रेस नेताओं के काफिले के साथ शनिवार की दोपहर उत्तर प्रदेश की हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए निकले तो दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईवे पर बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम देखने को मिला। राहुल और प्रियंका के काफिले को रोकने के लिए पुलिस ने डीएनडी के सभी निकास द्वार बंद कर दिए। इस क्रम में यह आठ लेन का फ्लाईवे लगभग बंद पड़ गया। हाथरस जाने के लिए राहुल और प्रियंका दोनों भाई-बहनों का यह दूसरा प्रयास है। लोग डेढ़ घंटे से अधिक समय तक फ्लाईवे पर रुके रहे, क्योंकि पुलिस द्वारा यह प्रत्येक वाहन की जांच की गई।
