लखनऊ: फ्लिपकार्ट सीईओ समेत दो पर धोखाधड़ी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की दर्ज की गई एफआईआर,  एक अधिवक्ता ने गोमतीनगर विस्तार थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाने में एक अधिवक्ता ने फ्लिपकार्ड के सीईओ समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक सुधीर अवस्थी के मुताबिक, क्षेत्र के सेक्टर-पांच निवासी अधिवक्ता अभिषेक भटनागर ने फ्लिपकार्ट के सीईओ और स्लीप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड पर एफआईआर दर्ज की गई है। लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया अक्टूबर 2021 में उन्होंने फ्लिपकार्ट से गद्दा बुक किया था। 

उनके मुताबिक 26 नवंबर 2021 की रात शापिंग साइट पर गद्दा उनको डिलीवर दिखाने लगा, जबकि गद्दा उसके घर नहीं आया था। पूछताछ करने पर कम्पनी ने जवाब भी नहीं दिया और रुपये भी नहीं लौटाए।

जिसके बाद पीड़ित ने कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर गोमतीनगर विस्तार थाने में तहरीर दी। बावजूद इसके पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद अधिवक्ता ने कोर्ट में अर्जी दायर की। कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही।

यह भी पढ़ें:-UP में अब लिफ्ट और एस्केलेटर लगाने के लिए पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य, विधानसभा में एक्ट हुआ पास

संबंधित समाचार