Auraiya News: लाइन ब्रेक डाउन होने से सैंकड़ों गांव की बिजली गुल... पानी का भी साढ़े सात घंटे तक रहा सकंट
औरैया के बिधूना सबस्टेशन से अछल्दा की 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन में शनिवार सुबह फाल्ट हो गया। इससे कस्बे के साथ क्षेत्र के फीडर से जुडे़ सैकड़ों गांवों में बिजली लगभग साढ़े सात घंटे सप्लाई ठप रही।
औरैया, अमृत विचार। बिधूना सबस्टेशन से अछल्दा की 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन में शनिवार सुबह फाल्ट हो गया। इससे कस्बे के साथ क्षेत्र के फीडर से जुडे़ सैकड़ों गांवों में बिजली लगभग साढ़े सात घंटे सप्लाई ठप रही। करीब साढ़े सात घंटे बाद लाइन सही करके लगभग दोपहर डेढ़ बजे सप्लाई चालू हो सकी। बिजली सप्लाई बाधित होने से लोगों को बिजली के साथ पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा।
शनिवार सुबह में बिधूना से अछल्दा आई 33 केवी की हाईटेंशन लाइन 132 सबस्टेशन बिधूना के पास ही फाल्ट हो गई। जिससे अछल्दा उपकेंद्र की सप्लाई ठप हो गई थी।
अछल्दा उपकेंद्र से रुरुगंज फीडर, गुनौली फीडर, मुहम्मदाबाद फीडर व अन्य फीडर से जुडे सैकड़ों गांवो में सप्लाई ठप हो गई। इससे बैसोली, छछुंद, तेजपुर, मुहम्मदाबाद, बझेरा, गुनौली, मुखे कीमड़ैया, दिलीपपुर, घसारा, तुरुकपुर सहित सैकड़ों गांवो की सप्लाई बाधित हो गई।
जर्जर हाल में लाइन के तार
कस्बे के लोगों का कहना है कि क्षेत्र से निकली 33 केवी लाइन आये दिन फाल्ट व ब्रेक डाउन होती है। पिछले हफ्ते भी 33 केवी लाइन फाल्ट होने से 10 घंटे आपूर्ति ठप रही थी। जिसके बाद भी क्षेत्र के गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित होती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इन जर्जर तारों को ठीक कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक किसी ने भी सुध नहीं ली।
बिधूना पावर हाउस मे 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन से विद्युत सप्लाई ठप हो गई थी। सूचना पर पहुँच कर कर्मचारियों द्वारा सही करा दिया गया व डेढ़ बजे तक सप्लाई चालू हो गई थी।- ऋषभ कुमार एसडीओ
ये भी पढ़ें- Auraiya News: बूम जाम होने से खुला रहा रेलवे फाटक, कई ट्रेनों को आउटर पर रोका गया
