Kannauj: बुआ के घर आई पत्नी पर किया फायर... पति ने फिर खुद को गोली से उड़ाया, पोस्टमार्टम हाउस में जमकर हुआ हंगामा
कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव सलेमपुर तारा बॉगर आई बुआ के घर पत्नी पर फायर कर जान से मार देने का प्रयास करने के बाद मरा समझकर युवक ने खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कन्नौज, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव सलेमपुर तारा बॉगर आई बुआ के घर पत्नी पर फायर कर जान से मार देने का प्रयास करने के बाद मरा समझकर युवक ने खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच छानबीन की। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता ने बहू व उनके रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा किया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बधवा निवासी अमित पाल (28) पुत्र राम विलास का पत्नी विमलेश कुमारी से विवाद चल रहा था। इसी के चलते पत्नी वधवा गांव छोड़ कर चार वर्षीय पुत्री के साथ सरायमीरा के देविन टोला में किराये पर रही। इसके बाद वह अपने मायके मैनपुरी के थाना वेवर गांव वरहा में रहने लगी। शुक्रवार को वह जिला अस्पताल में दवा लेने के लिये सलेमपुर तारा वॉगर गांव अपनी बुआ गंगा देवी के घर आई थी।
इसकी जानकारी पर शनिवार को 11 बजे के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी अपने दोस्त राम खिलावन पुत्र सोवरन के आटो पर बैठकर सलेमपुर गांव पहुंच गया। घर में घुसते ही उसने तमंचा निकाल कर पत्नी विमलेश कुमारी पर फायर किया। गोली चलते ही वह जमीन पर गिर गई। इससे गोली उसके दोनों पैरों के बीच से निकल गई।
पत्नी पर गोली चलाने के बाद अमित पाल बुआ के मकान की छत पर गया जहां उसने उसी तमंचे से खुद की कनपटी में गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सीओ सदर कमलेश कुमार, कोतवाली प्रभारी विष्णु कांत तिवारी व फॉरेंसिक टीम प्रभारी एसआईधीरज कुमार ने मौके पर पहुंच छानबीन की।
इस दौरान पाया कि गोली सटा के चलने से आर-पार हो गई। पुलिस को मौके पर तमंचा व कारतूस खओखा बरामद हुए। पत्नी की फौती सूचना पर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया। उधर, सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक अमित पाल के पिता राम विलास ने बहू व उसके रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा।
ये भी पढ़ें- Etawah Fire: शार्ट सर्किट से सर्राफ की दुकान में लगी आग... दमकल ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू
