ICC U19 World Cup 2024 : राज लिम्बानी की शानदार गेंदबाजी, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 254 रनों का टारगेट
बेनोनी। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को अंडर-19 विश्वकप के फानइल मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 254 रनों का टारगेट मिला है। ऑस्ट्रेलिया के हरजस सिंह ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। जबकि कप्तान ह्यूज वीबजेन 48 और हैरी डिक्सन 42 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर राज लिम्बानी को तीन विकेट मिले। जबकि नमन तिवारी को दो सफलताएं मिलीं।
Innings Break!#TeamIndia need 2⃣5⃣4⃣ to win the #U19WorldCup!
— BCCI (@BCCI) February 11, 2024
3⃣ wickets for Raj Limbani
2⃣ wickets for Naman Tiwari
A wicket each for Saumy Pandey & Musheer Khan
Over to our batters 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/RytU4cGJLu#U19WorldCup | #INDvAUS pic.twitter.com/4SnelO2HMi
चार्ली एंडरसन 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें राज लिम्बानी ने LBW किया। यह राज का तीसरा विकेट है।ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने सैम कोन्सटास का विकेट सस्ते में गंवा दिया।कोन्सटास बिना खाते खोले राज लिम्बानी का शिकार बने। इसके बाद कप्तान ह्यू वेगबेन और हैरी डिक्सन ने 78 रनों की साझेदारी करके पारी को संभाला। नमन तिवारी ने इन दोनों खिलाड़ियों को आउट किया।
End of 25 overs!
— BCCI (@BCCI) February 11, 2024
Australia U19 reach 110/3
2 wickets so far for Naman Tiwari, 1 wicket for Raj Limbani 👌👌
Follow the match ▶️ https://t.co/RytU4cGJLu#TeamIndia | #BoysInBlue | #U19WorldCup | #INDvAUS pic.twitter.com/CeskV1rYn2
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ह्यू वेइबगेन ने टॉस जीतकर कहा कि वह स्कोरबोर्ड पर रन बनाकर भारत पर दबाव डालना चाहते हैं इसलिए उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव किया गया है। टॉम कैंपबेल के स्थान पर चार्ली एंडरसन की टीम में वापसी हुई है। भारतीय कप्तान उदय सहरान ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि यह विश्वकप उनके और उनके साथियों के लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
🚨 Toss Update 🚨
— BCCI (@BCCI) February 11, 2024
Australia have elected to bat in the #U19WorldCup Final.
Follow the match ▶️ https://t.co/RytU4cGJLu#TeamIndia | #BoysInBlue | #INDvAUS pic.twitter.com/8qSttXgLus
दोनों देशों की टीम इस प्रकार:-
भारत अंडर-19 टीम: आदर्श सिंह, अर्शीन कुलकर्णी , मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन ढास, अरावेल्ली अवनीश (विकेटकीपर) मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिंबानी और सौमी पांडे।
The #BoysInBlue remain unchanged for the #U19WorldCup Final 👌👌
— BCCI (@BCCI) February 11, 2024
Follow the match ▶️ https://t.co/RytU4cGJLu#TeamIndia | #INDvAUS pic.twitter.com/ufvUySMORH
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम: हैरी डिक्सन, सैम कोन्स्टास, ह्यू वेइबगेन (कप्तान), हरजस सिंह, ओलिवर पीक, राफ मैकमिलन, रयान हिक्स (विकेटकीपर), चार्ली एंडरसन, टॉम स्ट्राकर, महली बियर्डमैन और कैलम विडलर।
ये भी पढ़ें : AFC Asian Cup : अकरम अफीफ की हैट्रिक, कतर ने लगातार एशियाई कप खिताब जीता
