हरदोई: रामभक्त 10 बसों से रामलला के दर्शन को हुए रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिहानी, हरदोई। 'जय श्रीराम-जय श्रीराम' के गगनभेदी नारे लगाते हुए सैकड़ों रामभक्त अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। कस्बे अए अलावा जहानीखेड़ा मण्डल और मझिया मण्डल से 10 बसों में सवार हुए 400 रामभक्त अयोध्या धाम में श्रीराम लला के दर्शन करेंगे।

भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा कि आज का दिन सौभाग्यशाली दिन है जब अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद कस्बे से रामभक्तों की गाड़ियां अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। ऐसा लगा कि बरसों-बरसों की सदियों की तपस्या सफल हुई।

जहानी खेड़ा भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुबोध सिंह ने कहा कि22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से ही रामभक्तों का अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए लगातार लोगों के जाने का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह से भाजपा व हिन्दू संगठनों के नेतृत्व में 10 बसें रवाना हुई है।

वहीं दूसरी तरफ मझिया मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा हो चुकी है। रामभक्तों को तकरीबन 5 सौ साल बाद श्री रामलला के दर्शन का सौभाग्य हासिल हो रहा है। इस बीच भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता,विपिन मिश्रा,जीतू हलवाई,अरुण सेठ,बृजेश गुप्ता,सागर पाण्डेय ,प्रदीप अवस्थी,नीरज सिंह, सरनाम सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अयोध्या धाम दर्शन करने वाले भक्तों को बैच लगाकर रवाना किया, साथ ही भोजन पानी की व्यवस्था भी की।

सालों-साल की तपस्या का परिणाम

पिहानी। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने सब राम भक्तों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपार तपस्या के कारण सदियों-सदियों के बाद यह कार्य सफल हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या का भव्य श्रीराम मंदिर लालकृष्ण आडवाणी,अशोक सिंघल और विश्व हिन्दू परिषद के हज़ारों कार्यकर्ता,आरएसएस और उनके अनुसांगिक संगठन सबकी तपस्या का परिणाम है।

यह भी पढ़ें:-UP: सीएम सामूहिक विवाह आयोजन में सख्ती, एक बार में नहीं होंगी 100 से अधिक शादियां

संबंधित समाचार