मुरादाबाद: दूध देने जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। डिलारी थाना क्षेत्र में बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दूध देने जा रहा किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच …

मुरादाबाद, अमृत विचार। डिलारी थाना क्षेत्र में बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दूध देने जा रहा किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

हादसा डिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोठा महमूद के पास हुआ। गांव निवासी संजय सिंह खेती-किसानी करने के साथ ही पशु पालन करते थे। शुक्रवार की शाम वह दूध देने के लिए आलियाबाद स्थित डेयरी जा रहे थे। बताते हैं कि गांव के पास जैसे ही वह धर्मकांटे के पास पहुंचे तभी एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि घायल होने के बाद बाइक सवार युवक मौका पाकर फरार हो गया। कुछ देर बाद राहगीरों ने उसे तड़पते देखा तो पुलिस के साथ ही परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उसे कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा  हुआ है।

डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
बिलारी। सिरसी रोड स्थित मील ओवरब्रिज पर बीती रात अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सर्किल के थाना हज़रत नगर गढ़ी निवासी विनीत कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका भाई आशीष कुमार बीती रात बिलारी से बाइक से अपने घर जा रहा था बताया कि जैसे ही वह मिल ओवरब्रिज पर पहुँचा तभी उसकी बाइक है अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरायी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर तत्काल ही परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए घर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया बताया की हादसा बाइक के अनियंत्रित होने से हुआ था। जिसकी सूचना उसने कोतवाली में दर्ज करवा दी है।

संबंधित समाचार