अयोध्या : 36 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा, दो पालियों में हुई संपन्न
अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए रविवार को आयोजित परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई। दो पालियों में आयोजित कराई गई परीक्षा में 36 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 65 केन्द्रों पर आयोजित परीक्षा के दौरान कहीं कोई गड़बड़ी या अनियमितता सामने नहीं आयी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और परीक्षा के नोडल अधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि समीक्षा व सहायक समीक्षा अधिकारी पद की परीक्षा में किसी केन्द्र से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं प्राप्त हुई। सभी केन्द्रों पर सुचारू एवं शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न हो गयी। परीक्षा के उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ट्रेजरी के डबल लॉक में रखवा दिया गया।
इस परीक्षा में कुल 29 हजार 195 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें दोनों पालियों में 18 हजार 688 अभ्यर्थी उपस्थित और 10 हजार 797 अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा 2.30 बजे से 3.30 बजे तक सम्पन्न हुई। इस दौरान सभी 65 परीक्षा केन्द्रों पर जनपद में 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट और सभी 65 केन्द्रों पर एक-एक- स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। इसके अलावा आठ आरक्षित सेक्टर आर 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट आरक्षित रहे।
ये भी पढ़ें -अयोध्या : राजसदन के मुख्तार आम ने कारोबारी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
