बरेली: तीन दिन बाद भी घर में घुसकर चोरी की रिपोर्ट नहीं की दर्ज, सीसीटीवी फुटेज हो रही वायरल
चोर घर से लाखों की नकदी और सामान ले गए
बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ में घर से लाखों का सामान चोरी हो गया। पुलिस पर तीन दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप पीड़ित ने लगाया है। चोरी की घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है।
मढ़ीनाथ निवासी कपिल शर्मा ने बताया कि नौ फरवरी को रात उनके घर से चोर 45 हजार रुपये का एलईडी टीवी, 10 हजार नकदी और ज्वैलरी समेत करीब 2.25 लाख रुपये का सामान ले गए। उसी रात चोर उनके पड़ोसी के घर में घुस गए। तीनों चोर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। उन्होंने 10 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाना सुभाषनगर में शिकायती पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं।
इंस्पेक्टर सुभाषनगर मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, दिखवाया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुभाषनगर इंस्पेक्टर लूट और छेड़खानी की मामलों में भी रिपोर्ट दर्ज करने से आनाकानी करते हैं। एक जनप्रतिनिधि का भी उन्हें संरक्षण है।
रिपोर्ट दर्ज न करना गलत है। यदि रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है तो वह सोमवार को किला थाने के पास स्थित कार्यालय आकर शिकायत कर सकता है। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को तलाश किया जाएगा -प्रत्युष त्रिपाठी- सीओ द्वितीय।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: बदमाशों ने महिला की चेन लूटी, विरोध पर पति का दबाया गला और फिर...
