बरेली: मुख्यमंत्री का चेंजओवर आज, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोमवार को त्रिशूल एयरपोर्ट पर चेंजओवर करेंगे। कार्यक्रम आने के बाद पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिले के कई जनप्रतिनिधि भी सीएम से मुलाकात कर सकते हैं।

दरअसल, संभल में प्रधानमंत्री का संभावित कार्यक्रम है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसी को लेकर मुख्यमंत्री पीएम के आगमन की तैयारियों के मद्देनजर संभल जा रहे हैं। वह सोमवार को लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट से राजकीय हेलीकाॅप्टर से सुबह 9.55 बजे उड़ान भरेंगे। 10.25 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, यहां पांच मिनट के चेंजओवर के बाद 10.30 बजे हेलीकॉप्टर से संभल जिले के मनोटा सैदनगली रोड स्थित एचाैड़ाकंबो गांव में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 

हालांकि, सीएम का वापसी का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। बताते हैं कि सीएम संभल से दूसरी जगह के लिए रवाना हो जाएंगे। चेंजओवर के दाैरान जिले के कई जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। कई विधायक अयोध्या में हैं। ऐसे में अगर देर रात तक वह जिले में आ जाते हैं तो वे भी सीएम का स्वागत करने एयरपोर्ट जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली काॅलेज के पूर्व प्राचार्य, शिक्षाविद प्रो. एनएल शर्मा का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

संबंधित समाचार