बरेली: कोठरी में छात्रा को निर्वस्त्र करने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। आंवला में एक दूसरे समुदाय के युवक ने नौंवी की छात्रा को जबरन भूसे की कोठरी में ले गया और मारपीट की। युवक पर छात्रा को निर्वस्त्र करने की कोशिश का भी आरोप लगा है। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
व्यक्ति ने आराेप लगाया कि चार दिन पहले वह बाजार गए थे। उनकी पत्नी पड़ोस में शादी वाले घर में गई थी। शाम के समय उनकी 16 साल की बेटी पशुओं को पानी पिलाने के लिए घेर में गई थी। इसी दौरान दूसरे समुदाय का एक युवक बेटी के पास पहुंच गया और उसे जबरन भूसे की कोठरी में ले गया और उसके साथ मारपीट करके मुंह बंद कर लिया। उसने बेटी को निर्वस्त्र करने की कोशिश की। शोर सुनकर उनका बेटा पहुंच गया। जिसे देखकर आरोपी छत के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी जीशान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें- बरेली: महंगाई के इतिहास में एक और अध्याय, 700 रुपये तक पहुंचा लहसुन का भाव
