प्रतापगढ़ में चौक के गुंबद का झंडा बदलने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। शहर के भीड़भाड़ वाले स्थल चौक घंटाघर के गुंबद पर मजहबी झंडा लगाने का अरोपी मो. आशिक पुत्र रफीक निवासी सदर बाजार मोहम्मदी मस्जिद के पास को पुलिस ने पकड़ लिया। रविवार को पुलिस ने उसे रामलीला मैदान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

शहर के भीड़ वाले क्षेत्र व मकंद्रूगंज पुलिस चौकी के बगल घण्टाघर चौक में शनिवार सुबह हुई घटना से माहौल बिगड़ने का अंदेशा था। लोगों की समझदारी व पुलिस की तत्परता से माहौल शांत रहा। पुलिस के अनुसार वह मजदूर है। रोज चौक काम की तलाश में आता था। उसे जाने क्या सूझा, उसने हनुमान ध्वज हटाकर हरा मजहबी झंडा लगाकर हड़कम्प मचा दिया। उसके खिलाफ भाजपा नेता विजय सिंह बजरंगी की तहरीर पर नगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया था। एएसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी आशिक की पहचान करके गिरफ्तारी की गई। उसे जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें -चिप लगाकर धर्मकांटों पर हेरफेर करने वाले गैंग के 7 सदस्य अरेस्ट, कई राज्यों तक फैला है नेटवर्क

संबंधित समाचार