अयोध्या: कंबल वितरण के दौरान भीड़ हुई बेकाबू, मची छीना झपटी, देखें Video
नगर पंचायत खिरौनी सुच्चितागंज का मामला, प्राथमिक विद्यालय में आयोजित था वितरण
सोहावल/अयोध्या, अमृत विचार। ठंड लगभग बीत जाने के बाद नगर पंचायत खिरौनी सुच्चितागंज द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम अव्यवस्था का शिकार हो गया। वितरण कार्यक्रम में कंबल लूट जैसी स्थिति बन गई और जमकर कंबलों की छीना झपटी हुई। सुरक्षा के कोई इंतजाम न होने से एक घंटे तक वितरण स्थल पर अफरा-तफरी मची रही।
सोमवार को दोपहर बाद प्राथमिक विद्यालय साल्हेपुर निमैचा परिसर में चार वार्डो से जुड़े गांव खर्गी पुरवा, सोहावल, खेमकरनपुर शेखअलउद्दीनपुर निमैचा के लोगों को कंबल वितरण के लिए बुलाया गया था। सभासद आशीष श्रीवास्तव ने बताया वितरण के लिए पर्ची व्यवस्था बनाई गई थी। करीब 600 कंबल बांटना था लेकिन भीड़ में अन्य वार्डों के लोग भी आ धमके तो स्थिति बिगड़ गई।
अयोध्या:
— amrit vichar (@amritvicharlko) February 12, 2024
वितरण के दौरान कंबल के लिए छीना झपटी, भीड़ हुई बेकाबू
नगर पंचायत खिरौनी सुच्चितागंज का मामला, प्राथमिक विद्यालय में आयोजित था वितरण pic.twitter.com/9dUBhS0oYk
सभी सभासद अपने- अपने वार्डो के लोगों को लेकर प्राथमिकता देने लगे। इस दौरान वितरण करने वालों पर भीड़ बेकाबू हो गई। बताया जाता है कि लाभार्थियों ने लूट मचा दिया जो जितना छीन पाया लेकर चलता बना। मची लूट में किसी के हाथ कई कंबल आए तो कई को खाली हाथ घर वापस जाना पड़ा।
ईओ सचिन कुमार ने बताया चार वार्ड से जुड़े गरीब लोगों को कंबल दिया था। उन्होंने बताया वितरण की शुरुवात कर करके चला आया हूं। वहां मौजूद वार्ड के सभासद व्यवस्था न सम्हाल पाए होंगे। गड़बड़ी की कोई आशंका नही थी इस लिए पुलिस को नही बुलाया गया था।बताया अब तक 15 में से 10 वार्ड के लोगो को कंबल वितरण हो चुका है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच में डीएम की बड़ी कार्रवाई: गुंडा एक्ट के नौ अपराधियों को किया जिला बदर
