मिलक के युवक की रामपुर में सड़क हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल 

पलविन्दर के शव को ले जाती पुलिस।

रामपुर, अमृतविचार। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सूचना मिलने के बाद परिजन आ गए। जहां सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम हो जाने के बाद परिजन शव को घर के लिए लेकर रवाना हो गए।

मिलक थाना क्षेत्र के गांव बेगमाबाद निवासी प्रकट सिंह का 24 साल का बेटा पलविन्दर सिंह पिता के साथ खेती किसानी किया करता था। रविवार को वह किसी  से मिलने के लिए सिविल लाइन आया था। रात को गांधी समाधि बाइपास के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने किसी तरह से मामले की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस आ गई।

शव को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पलविन्दर सिंह की मौत की खबर सुनने के बाद रोते-बिलखते परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल में शव को देखकर दहाड़े मारकर रोना पीटना शुरू कर दिया। सिविल लाइन थाने में तैनात दरोगा अजय राणा ने बताया कि परिजनों से जब इसके बारे में जानकारी की गई तो बताया कि वह रात को घर से आ गया था थोड़ा दिमाग से सही नहीं था। रात में किसी समय अज्ञात वाहन उसको टकक्कर मारकर फरार हो गया और पलविन्दर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

कार की चपेट में आकर बाइक सवार घायल
फोटो चुंगी के पास कार की चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया इसके बाद में वह घर चला गया।अजीतपुर निवासी राधे किसी काम से बाइक से सोमवार दोपहर को कोसी पुल जा रहा था। फोटो चुंगी के पास कार वाले ने टक्कर मारकर उसको घायल कर दिया। जहां उसके हल्की  चोटे आई हैं। आसपास के लोगों ने घायल राधे को निकट के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होने पर वह घर चला गया। 

ये भी पढ़ें : रामपुर : 18 साल से कम उम्र के बच्चे धड़ल्ले से चला रहे वाहन, नहीं हो रही कार्रवाई

संबंधित समाचार