Pakistan : चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं, नवाज को पांच और नवनिर्वाचित निर्दलीय सांसदों का मिला समर्थन...बनेगी गठबंधन सरकार?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लाहौर। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के पांच और नवनिर्वाचित निर्दलीय सांसदों ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएन-एल में शामिल होने का फैसला किया। हाल में हुए चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलने के बाद शरीफ गठबंधन सरकार बनाने के प्रयास कर रहे हैं। 

इससे एक दिन पहले इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी समर्थित निर्दलीय सांसद ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का दामन थाम लिया था। कुल छह निर्दलीय सांसद पीएमएल-एन में शामिल हो चुके हैं।

पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने सोमवार को ‘एक्स’ पर लिखा कि एनए-189 सीट से सांसद सरदार शमशीर मजारी, पीपी-195 से निर्वाचित इमरान अकरम, पीपी-240 से निर्वाचित सोहेल खान, पीपी-297 के सांसद खिज्र हुसैन मजारी और पीपी-249 से नेशनल असेंबली के सदस्य साहिबजादा मोहम्मद गाज़िन अब्बासी ने नवाज शरीफ से मुलाकात की। 

शहबाज ने लिखा कि सभी सदस्यों ने नवाज शरीफ के नेतृत्व में विश्वास जताया और पीएमएल (एन) में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा की। शहबाज शरीफ ने लिखा, "आप पाकिस्तान को बेहतर बनाने और लोगों को परेशानियों से निजात दिलाने के कारवां का हिस्सा बन गए हैं।" 

ये भी पढ़ें:- Pakistan: पाकिस्तान के चुनावी नतीजों में हुई धांधली! पाक निर्वाचन आयोग ने तीन दिन बाद जारी की ईसीपी

संबंधित समाचार