Kanpur: भाजपा के मिलन समारोह में हजारों लोगों ने थामा पार्टी का दामन; सांसद सत्यदेव पचौरी समेत कई बड़े नेताओं ने दिलाई सदस्यता...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सोमवार को भाजपा के मिलन समारोह में 6345 लोगों ने पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान दूसरे दलों के पार्षद, पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुये। विधानसभा वार आयोजित हुये मिलन सम्मलन में पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में लोगों को सदस्यता दिलाई। 

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और सांसद सत्यदेव पचौरी, उत्तर के जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने पूरे उत्तर जिले में 5345 लोगों को चार विधानसभा में शामिल कराया। वहीं, दक्षिण में छावनी और किदवई नगर में पचौरी, प्रकाश पाल, विधायक महेश त्रिवेदी और दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने सपा , बसपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के एक हजार से ज्यादा नेताओं व कार्यकर्ताओ को सदस्यता दिलाई। 

गोविंद नगर विधानसभा में 823 लोगों की ज्वाइनिंग कराते हुए कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा सभी को समाहित करने वाली पार्टी है। हम सभी एक साथ होकर आगामी लोकसभा 2024 में 5 लाख से भी ज्यादा वोटो से जीतकर विपक्ष को यह दिखाएंगे की प्रभु श्री राम पूरे देश एवं दुनियां के हैं। 

सोमवार को आर्यनगर विधानसभा में 845 लोगों ने सीसामऊ में विधानसभा में 932, कल्याणपुर विधानसभा में 723 लोगों ने दामन थामा है। गोविंद नगर विधानसभा में बड़ी संख्या में किन्नरों ने भी भाजपा ज्वाइन की। जिसमें मंगलामुखी मन्नत मां, तीन बार पार्षद रहे बसपा के किशन लाल कुरील, पूर्व नगर सचिव बसंत गुप्ता, सपा के वरिष्ठ नेता अजय ठाकुर, अजय चौरसिया, राजू मौर्य, रामपाल वर्मा, मनीष राजपूत, आसिफ अली, मोहम्मद आफत, अशोक कुमार, मनीष राजपूत ने भाजपा ज्वाइन की।

दक्षिण में एक हजार ने थामी भाजपा

दक्षिण जिला इकाई की ओर से किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में हवेली गार्डन और छावनी विधानसभा क्षेत्र में संदीप पहले गेस्ट हाउस में भाजपा ने विपक्षी पार्टी के नेताओं एवं बूथ पर बस्ता लगाने वाले कार्यकर्ताओं को अपने पाले में लाने के लिए विधानसभा वार मिलन समारोह आयोजन किया गया। 

यहां स्वयं सहायता समूह संचालिका सोनी मिश्रा, रामजी त्रिपाठी,अमित बाजपेई,सपा युवजन सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र तोमर, पूर्व पार्षद मेनका सेंगर, कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी अरुणेश निगम, कांग्रेस के अमित सिंह परिहार,  यूपी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष शशांक अवस्थी, तेज नारायण शर्मा,धर्मेंद्र आजाद सविता, आदि रहे।

यह भी पढ़ें- Unnao News: अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी; इलाकाई लोग जता रहे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका...

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा