प्रयागराज: औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने 36 घंटे में चोरी की घटना का किया खुलासा
नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से संबंधित दो अभियुक्तों को 36 घण्टे के अंदर गिरफ्तार उनके कब्जे से चोरी के दो जोड़ी बिछिया, एक लाकेट व नकद बरामद किया गया। थाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित चकपूरे खुर्द मिया का पूरा निवासी नारायण गिरि के घर शनिवार देर रात घुसे बदमाशों ने असलहों के बल पर घर में रखे नगदी और जेवर उठा ले गए थे।
वारदात के दौरान नारायण और उनकी पत्नी की नींद भी खुल गई थी। उनकी पत्नी के पर का पायल भी उतार लिया था। मामले में भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने उसके गांव के ही लाला पटेल उर्फ शिवम पटेल पुत्र लाल प्रताप एवं रोहन बिन्द पुत्र अभयराज बिन्द को थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने सोमवार को 36 घण्टे के अंदर भरौहा रेलवे पुलिया के पास थाना क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त लाला पटेल उर्फ शिवम पटेल उपरोक्त के कब्जे से चोरी किये गये 1950 रूपये नकद व अभियुक्त रोहन बिन्द उपरोक्त के कब्जे से चोरी किये गये 2000 रूपये नकद तथा अभियुक्तो की निशादेही पर ग्राम मिया का पुरा स्थित तालाब के पास बने टीन शेड खण्डहर से चोरी किये गये दो जोड़ी बिछिया एक लाकेट बरामद किया गया।
यह भी पढ़ें:-श्रीराम दर्शन यात्रा: सुव्यस्थित संचार के लिए लगाए गए 138 फोन, अयोध्या धाम में चल रहा बहुभाषी काल सेंटर
