Kasganj News: विधानसभा मिलन समारोह में जुटे भाजपाई, पूर्व चेयरमैन समेत कई की घर वापसी 

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

कासगंज, अमृत विचार: भारतीय जनता पार्टी कोई भी कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती। बेगानों को अपना मनाने की बात हो या रूठों को मनाना पार्टी हर स्तर पर योजना तैयार कर रही है। अब कासगंज में हुए विधानसभा मिलन समारोह में पूर्व चेयरमैन डा. शशिलता चौहान अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुई है। नगर निकाय चुनाव के दौरान रद्द की गई सदस्यता अब बहाल हुई है। इसको लेकर वे खुश दिखाई दी हैं। 

भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा मिलन समारोह के अंतर्गत कासगंज विधानसभा में सांसद राजवीर सिंह, एम.एल.सी. रजनीकांत महेश्वरी, जिलाध्यक्ष केपी सिंह, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत की उपस्थिति में ब्रज वाटिका पर पूर्व चेयरमैन डा. शशिलता चौहान ने भारतीय जनता पार्टी में वापसी की है। उनकी सदस्यता बहाल हुई है। 

सोरों के पूर्व चेयरमैन कैलाश कटारे एवं सैकड़ों ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अन्य दलों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था जताई। बतात दें कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। इसी के अंतर्गत आज सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन को थामा। 

पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल पुंढीर, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश साहू, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, राजवीर भल्ला, कौशल साहू , मनोज शर्मा, मीडिया प्रभारी के.के. सक्सेना,  शैलेंद्र यदुवंशी, अखिलेश अग्रवाल, सतीश गुप्ता, गुंजन अग्रवाल , अशोक गौड़, राजीव अग्रवाल,  राम रक्षपाल, के.पी सिंह, आशुतोष लोधी, राजीव गोयल, रामभुभन अग्रवाल, शशि गुप्ता, मनोज सोलंकी, गौरव चौहान, पंकज तोमर, मनोज ठाकुर, गिरीश फौजी, प्रदीप चौहान, संजय पुंढीर मौजू रहे।

यह भी पढ़ें- Basant Panchami 2024:  कब है बसंत पंचमी? जानें धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

संबंधित समाचार