Moradabad News : वृद्धाश्रम पहुंचे डीएम, आवासित महिलाओं से बंधवाई राखी
आश्रम में सुविधाओं के बारे में जाना और हेल्थ कैंप लगाने दिए निर्देश
रक्षाबंधन के अवसर पर मुरादाबाद के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्ग महिलाओं से राखी बंधवाई और हेल्थ कैंप लगाने के निर्देश दिए।
मुरादाबाद, अमृत विचार। रक्षा बंधन पर जिलाधिकारी ने दिल्ली रोड स्थित समाज कल्याण विभाग के वृद्धाश्रम का दौरा कर वहां रह रहीं महिलाओं से मिलकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। आश्रम की बुजुर्ग महिलाओं ने जिलाधिकारी को राखी बांधी। उन्होंने भी आवासितों को मिठाई खिलाई।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैसिंया ने दिल्ली रोड स्थित समाज कल्याण विभाग के वृद्धाश्रम का दौरा किया और वहां रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं के साथ मिलकर त्योहार मनाया। आश्रम की महिला आवासितों ने जिलाधिकारी को राखी बाांधी और अपने भाव व्यक्त किए। जिलाधिकारी ने सभी बुजुर्गों को मिठाइयां खिलाईं और उनके साथ बातचीत कर उनका हाल जाना। इस दौरान जिलाधिकारी ने आश्रम में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, सफाई, आहार और देखभाल की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आश्रम प्रबंधन से कहा कि वृद्ध जनों के लिए नियमित हेल्थ कैंप लगवाए जाएं ताकि ब्लड प्रेशर, शुगर व अन्य सामान्य बीमारियों की समय रहते पहचान और प्राथमिक उपचार हो सके।
आश्रम के प्रभारी ने जिलाधिकारी को आश्रम की स्थिति और देखभाल संबंधी पहलुओं के बारे में बताया और भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने इस मौके पर समाज कल्याण विभाग व स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को समन्वय बनाकर जल्दी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें - Moradabad News : कारागार में बंद भाइयों की कलाई पर बंधा प्रेम का धागा
