Bareilly News : राजमिस्त्री के दो बच्चों की जयपुर के एक गड्ढे में डूबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

हादसे में हाफिजगंज क्षेत्र के गांव लाड़पुर उस्मानपुर के 9 वर्षीय आलिया और 5 वर्षीय अयान की गई जान

राजस्थान के जयपुर में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बरेली निवासी राजमिस्त्री के दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है।

बरेली, अमृत विचार। बरेली के परिवार के साथ राजस्थान के जयपुर में बड़ा हादसा हो गया। राजमिस्त्री लियाकत हुसैन के दो बच्चे आलिया (9 वर्ष) और मुहम्मद अयान (5 वर्ष) की एक गड्डे में डूबकर मौत हो गई। शुक्रवार को दोनों के जनाजे लेकर माता-पिता अपने पैतृक गांव पहुंचें। गमगीन माहौल में दोनों बच्चों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। 

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के लाड़पुर उस्मानपुर गांव के रहने वाले लियाकत हुसैन पेशे से राजमिस्त्री हैं। वह राजस्थान में काम कर रहे थे। परिवार को भी राजस्थान लेकर आए। उनकी पत्नी रजिया, दो बच्चे-मुहम्मद अयान और आलिया शामिल हैं। 

लियाकत हुसैन जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र के मानपुर सड़वा में काम कर रहे थे। यहां की रसीद विहार कॉलोनी में एक मकान निर्माण गहरा गड्डा खोदा गया था। बुधवार तेज बारिश से गड्ढे में करीब 5 फीट तक पानी भर गया। गुरुवार को लियाकत हुसैन के दोनों बच्चे खेलते हुए इसी गड्डे तक पहुंच गए। इसमें डूबकर दोनों की मौत हो गई। इस बीच लियाकत और उनकी पत्नी अंजान रहीं। बाद में जब बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। दोनों गड्डे में बरामद हुए। परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचें, जहां डॉक्टरों ने आलिय और अयान को मृत घेषित कर दिया। 

बच्चों की मौत पर लियाकत और उनकी पत्नी टूट गए। शुक्रवार को उनके जनाजे लेकर गांव पहुंचें तो यहां सैकड़ों की संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंचें। पहले भी उनके एक बच्चे की मौत हो चुकी है। आलिया जयपुर के एक निजी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती थीं, जबकि अयान पहली कक्षा में थे।

ये भी पढ़ें - Rampur News : शाहजहांपुर के रहने वाले सिपाही का रामपुर में फंदे पर लटका मिला शव 

संबंधित समाचार