लखनऊ में कचरा प्रबंधन को मिलेगी रफ्तार! महापौर ने अलीतरंग में किया एक और हाईटेक पीसीटीएस उद्घाटन

Amrit Vichar Network
On

लखनऊ के अलीतरंग में नगर निगम ने नए पीसीटीएस का उद्घाटन किया। शहर में कुल 52 पीसीटीएस/एफसीटीएस बनाए जा रहे हैं, जिनमें 26 तैयार हो चुके हैं। इन केंद्रों से कचरा संग्रहण, संपीड़न और परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

लखनऊ, अमृत विचार : नगर निगम जोन-2 लेबर कॉलोनी वार्ड के अलीतरंग में कार्यदाई संस्था लायन एनवायरो द्वारा स्थापित पोर्टेबल कंपैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (पीसीटीएस) का शुक्रवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने उद्घाटन किया। यह केंद्र शहर की स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएगा।

महापौर ने कहा कि पीसीटीएस/एफसीटीएस के निर्माण से शहर में कचरा संग्रहण एवं परिवहन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। नगर निगम का प्रयास है कि स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक तकनीक और बेहतर संसाधनों से मजबूत किया जाए।

शहर में कुल 52 पीसीटीएस/एफसीटीएस बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 26 का निर्माण पूरा हो चुका है। इन केंद्रों के माध्यम से कचरे के संग्रहण, संपीड़न एवं परिवहन की व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित किया जा रहा है। इससे कचरे के परिवहन में सुविधा के साथ ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, जोनल अधिकारी मनोज यादव, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान, जोनल सेनेटरी अधिकारी जोन-2 राम सकल यादव, लायन एनवायरो के एमडी रणधीर सिंह, पार्षद अजय दीक्षित, गौरी सांवरिया आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार