Farrukhabad News: बोर्ड परीक्षा में कैसे रुकेगी नकल... वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती में गड़बड़ी आई सामने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में वाह्य केंद्र व्यवस्थापको की तैनाती में गड़बड़ी

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षा में वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती में गड़बड़ी सामने आई है। कुछ परीक्षा केंद्रों पर जिस स्कूल के शिक्षक की ड्यूटी वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के रूप में लगी है, उनमें शिक्षक के विद्यालय के बच्चों का सेंटर भी है। फिलहाल 79 परीक्षा केंद्रों पर  वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगा दी गई है। 

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सख्त निर्देश है कि जिस परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया है। उस परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के विद्यालय से संबंधित किसी भी शिक्षक की ड्यूटी ना लगाई जाए। बीते दिनों जिला विद्यालय शिक्षक कार्यालय से वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की जो सूची जारी हुई है, उसमें कुछ परीक्षा केंद्र ऐसे हैं, जिनमें उन शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है, जिनके विद्यालय के बच्चों का वह सेंटर भी है।

सूत्रों के अनुसार जीआईसी फतेहगढ़ में भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज के बच्चों का सेंटर है। इसी केंद्र पर भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक मनोज कुमार को वाह्य केंद्र व्यवस्थापक बना दिया गया। वहीं केएसआर इंटर कॉलेज कंपिल में एसएनएम इंटर कॉलेज के परीक्षार्थियों का सेंटर है वहां एसएनएम कॉलेज के प्रवक्ता दीपक कुमार की ड्यूटी वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के रूप में लगा दी गई।

यह भी चर्चा है कि ड्यूटी लगाने के नाम पर सांठगांठ की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जिस परीक्षा केंद्र पर किसी विद्यालय का केंद्र है वहां उस विद्यालय के शिक्षक की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।

वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी किसी भी केंद्र पर लगाई जा सकती है।  उसे केंद्र पर अगर उनका कोई परीक्षार्थी है तो उसका उन्हें पत्र देना होगा। जिस कक्ष में उनका पाल्य  परीक्षा दे रहा होगा वहां वाह्य केंद्र व्यवस्थापक नहीं जा सकेगा।

ये भी पढ़ें- Mahoba News: प्रेमी ने खेत में... प्रेमिका ने घर में निगला जहर, दोनों की मौत, वैलेंटाइन डे पर लव स्टोरी का 'The End'

संबंधित समाचार