Kannauj Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़... दो के पैर में लगी गोली, दो अन्य साथी भी हुए गिरफ्तार
कन्नौज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई
कन्नौज, अमृत विचार। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर से बहबलपुर जाने वाले रास्ते में अचानक चली गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस व चार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।
जबकि दो अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए सौ शैया से तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिए गए। एक दिन पूर्व बदमाशों ने दो महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटना को दिया अंजाम था।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि नगर के मोहल्ला बनवारी नगर निवासी एक महिला तथा थाना सौरिख क्षेत्र की निवासी दूसरी महिला के साथ बाइक सवार दो बदमाशों ने चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था। छिबरामऊ थाना तथा सौरिख थाना पुलिस के साथ एसओजी टीम ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मिली अपडेट से सिकंदरपुर से बहवलपुर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
तभी दो बाइक पर सवार चार लोगों को रोका गया तो उक्त बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आत्मसुरक्षा के मध्य नजर पुलिस की फायरिंग से कानपुर के कल्याणपुर निवासी बदमाश आकाश थारू व रवि थारू घायल हो गया तथा दो बदमाश साहिल व गौतम को सही सलामत गिरफ्तार कर लिया गया है।
घायलों को उपचार के लिए सौ शैया अस्पताल पहुंचाया गया। यहां कुछ देर चले प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गंभीर देख दोनों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। उक्त बदमाशों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक तथा दो तमंचे व कारतूस बरामद किए गए साथ ही पुलिस ने बदमाशों के पास से महिलाओं से छीनी गई दो चैन भी बरामद कर ली है।
यह भी पढ़ें- Kanpur Dehat: मामूली बात पर कर दी हत्या… पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, बाल अपचारी समेत तीन गिरफ्तार
