Mahoba crime news : एसडीएम चरखारी के अर्दली के भाई की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप-दी तहरीर   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चरखारी/ महोबा, अमृत विचार। कस्बा चरखारी के मोहल्ला तुर्कियाना  निवासी एक युवक को मामूली विवाद में पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। परिजनों ने बताया कि इलाज के लिए झांसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार राजेश श्रीवास पुत्र कालूराम निवासी मोहल्ला तुरकियाना अपने घर के दरवाजे पर खड़ा हुआ था तभी राजेश के मकान के पास ही स्थित शिबू के मकान में कारीगरी कर रहे एक मिस्त्री से राजेश का मामूली विवाद हो गया। आरोप है कि मिस्त्री बृजभान ने राजेश को बेरहमी से पटक दिया तथा उसके साथ मारपीट करने लगा। पास में ही मौजूद राजेश की मां रज्जी पत्नी कालूराम ने बृजभान को ललकारा तथा बेटे को बचाने का प्रयास किया लेकिन इसके बाद भी वह राजेश को पीटता रहा। बेटे के घायल होने पर घटना की जानकारी मां ने अपने बड़े बेटे किशन श्रीवास को दी जो भाई को लेकर इलाज के लिए महोबा पहुंचा। लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया जहां रास्ते में ही राजेश की मौत हो गई। 

समाचार लिखे जाने तक मृतक व उसके भाई घर वापस नहीं लौटे थे, वहीं मारपीट की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा आसपास मौजूद लोगों के बयान लिए। मृतक के भाई एवं एसडीएम चरखारी के अर्दली किशन श्रीवास से फोन पर हुई वार्ता में इस घटना में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की बात भी कही है। परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है।  

ये भी पढ़ें -छपिया गोलीकांड : हत्यारोपी के घर पुलिस का पहरा, गांव में अब भी दहशत-पसरा सन्नाटा

संबंधित समाचार