Gonda police transfer : चौकी प्रभारी बनाए गए 6 उपनिरीक्षक, तीन की तैनाती में बदलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसपी विनीत जायसवाल ने 23 उपनिरीक्षकों की तैनाती में किया फेरबदल

गोंडा, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन में तैनात 6 उपनिरीक्षकों को पुलिस चौकी की कमान सौंपी है। उपनिरीक्षक दानवीर सिंह कटरा बाजार थाने के पहाड़ापुर चौकी के इंचार्ज बनाए गए हैं। अक्षय कुमार मिश्र को चौकी प्रभारी सिविल लाइन कोतवाली नगर, जितेंद्र कुमार वर्मा को चौकी प्रभारी चचरी करनैलगंज, अरुण कुमार पाटिल चौकी इंचार्ज गुरु नानक चौक कोतवाली नगर, भानु प्रताप सिंह को करनैलगंज से चौकी इंचार्ज कस्बा मनकापुर व उपनिरीक्षक जनार्दन राम को देहात कोतवाली के पथरी बाजार चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। तीन चौकी इंचार्ज के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हुआ है। छपिया के बभनान चौकी प्रभारी रजनीश द्विवेदी को चौकी प्रभारी मंगुरा बाजार थाना उमरीबेगमगंज, प्रशांत शुक्ला चौकी प्रभारी पथरी बाजार को कोतवाली देहात व अंकित सिंह चौकी इंचार्ज कस्बा मनकापुर को चौकी प्रभारी बभनान बनाया गया है। 

इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन में तैनात रहे उपनिरीक्षक उमेश सिंह को उमरीबेगमगंज,लाल बिहारी को खरगूपुर, विक्रमादित्य को वजीरगंज,जितेंद्र कुमार, सुभाषचंद्र सिंह व समीर कुमार मिश्र को नवाबगंज, कौशल किशोर सिंह इटियाथोक, शीला देवी महिला थाना, अनुरागिनी तिवारी व गिरिजेश राय को मनकापुर, मृत्युंजय सिंह को तरबगंज व राम मिलन मिश्रा को न्यायिक सम्मान सेल में तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक पंकज कुमार वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना खरगूपुर बनाये गए हैं। करनैलगंज कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक पूर्णमासी प्रसाद को लाइन हाजिर किया गया है।

ये भी पढ़ें -Allahabad highcourt : अपर्याप्त और अपूर्ण जांच के बिना कर्मचारी की बर्खास्तगी अनुचित

संबंधित समाचार