बाराबंकी में बड़ा हादसा: मकान ध्वस्त कर रहे दो मजदूरों की मलबे में दबकर मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर कोतवाली के बंकी कस्बे में हुआ हादसा

बाराबंकी, अमृत विचार। पुराना मकान ध्वस्त करते समय मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने घायल मजदूरों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। 

हादसा गुरूवार को नगर कोतवाली के बंकी कस्बे के ओमनगर नई बस्ती में हुआ। यहां पर रामू रावत के पुराने मकान को मोहल्ले के ही सोनू पाठक द्वारा ध्वस्त कराया जा रहा है। इस काम में लगे दो मजदूर छत तोड़ रहे थे। इसी दौरान पूरी छत भराभर कर नीचे गिरी। जिसके साथ गिरे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद कोहराम मच गया। 

cats0

सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायल मजदूरों को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मकान ध्वस्त करने में मलबे में दबे मजदूरों की मौत हुई है।

cats01

इसमें से एक की पहचान फतेहपुर कोतवाली के भैसूरिया निवासी अमरीश 48 पुत्र धम्मू के रूप में हुई है। वहीं दूसरे की पहचान के साथ परिजनों को सूचना दी जा रही है। वहीं एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी मौके पर पहुंचकर जांच करने में जुटे है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: Dial 112 का न लगे फोन तो कंट्रोल रूम का लगाएं नंबर, 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, एसपी की नई पहल

 

संबंधित समाचार