बाराबंकी : हाईकोर्ट के आदेश पर केडी सिंह बाबू का बंगला सीज, भारी फोर्स रहा मौजूद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रहे बाबू केडी सिंह का पुश्तैनी बंगला गुरुवार को हाई कोर्ट के आदेश पर सीज कर दिया गया। बंगला सीज करने के लिए हाई कोर्ट द्वारा गठित की गई कमेटी भारी पुलिस बल के साथ जैसे ही बाबू केडी सिंह के बंगले पर पहुंची पूरे शहर में हड़कंप मच गया। लोग यह जानने के लिए उत्सुक थे कि बंगला क्यों चीज किया जा रहा है।
  
बाबू केडी सिंह को पूरे जिले में बेहद सम्मान की नजर से देखा जाता रहा है। उनके न रहने के बाद भी उनका बंगला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा देता रहा है। लोग बताते हैं कि केडी सिंह बाबू के भाई के परिवार में आपसी विवाद चल रहा है। जिसको लेकर एक पक्ष ने अदालत की शरण ली थी। जिस पर उच्च न्यायालय ने गुरुवार को उनका बंगला सीज कर दिया। इसी बंगले में बालाजी का बचपन नाम से विद्यालय भी चलता है। आसपास के थानों से जब भारी पुलिस बल परिसर में घुसा तो पढ़ रहे बच्चे सहम गए।

14 - 2024-02-15T191345.617

साझी विरासत संस्था के संस्थापक परवेज अहमद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर बंगले का अधिग्रहण कर राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाबू केडी सिंह राष्ट्र के गौरव थे। जिनकी यादें सुरक्षित करने के लिए बंगले को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करना बेहद जरूरी है। इस संदर्भ में संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल 18 फरवरी को मुख्यमंत्री से मिलेगा।

ये भी पढ़ें -पुलिस भर्ती परीक्षा पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएगी योगी सरकार : जयवीर सिंह

संबंधित समाचार