फिरोजाबाद: मैक्स लोडर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत, एक घायल, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ड्यूटी पर जाने के दौरान एसपी कोल्ड स्टोरेज के सामने हुआ हादसा

फिरोजाबाद। जिले की शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांधी आश्रम में नौकरी करने वाले दो युवक बाइक से शिकोहाबाद जा रहे थे। तभी मैक्स लोडर ने बाइक को एसपी कोल्ड स्टोरेज के पास रौंद दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शिकोहाबाद मैनपुरी रोड को जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक पर दो बेटियां हैं। एक नित्या और उपासना है। मृतक की पत्नी दिव्या और मां मीना देवी का तो रो कर बुरा हाल है। 

दो भाइयों में सबसे बड़ा था चरण

बताया जा रहा है कि चरण सिंह उर्फ बाबी दो भाईयों में सबसे बड़ा था। वो अपनी बुआ के लड़के विवेक को बाइक पर लेकर गांधी आश्रम जा रहा था तभी यह हादसा हो गया। घरना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। यह जाम करीब डेढ़ घंटे तक लगा रहा। सीओ के ना पहुंचने पर लोग काफी नाराज दिख रहे थे। बताया जा रहा है कि परिजन उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। घटना के बाद चालक गाड़ी को लेकर एसपी कोल्ड में चला गया और यहां के मेन गेट को बंद कर लिया। 

Untitled-19 copy

यह भी पढ़ें: लखनऊ: यूपीएसटीएफ के साथ कानून व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे एडीजी अमिताभ यश, आदेश जारी

संबंधित समाचार