बरेली: शहर की यातायात व्यवस्था में होगा बदलाव, 800 कैमरे रखेंगे नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर की निविदा पाने वाली हनीवेल कंपनी ने कार्य कराने के लिए अनुबंध पत्र भर दिया है। इसी सप्ताह कंपनी को कार्यादेश पत्र जारी कर दिया गया है। इसके होने से शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव होगा। अपने आप भीड़ को देख …

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर की निविदा पाने वाली हनीवेल कंपनी ने कार्य कराने के लिए अनुबंध पत्र भर दिया है। इसी सप्ताह कंपनी को कार्यादेश पत्र जारी कर दिया गया है। इसके होने से शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव होगा। अपने आप भीड़ को देख कर सिग्नल लाल, हरा, पीला होगा। इसके साथ ही हर रोज का डाटा तीन माह तक सुरक्षित रहेगा।

स्मार्ट सिटी के 180 करोड़ रुपये के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर टेंडर की स्थापना की कवायद तेज कर दी गई है। निविदा लेनी वाली कंपनी इसी सप्ताह में प्रोजेक्ट का 10 प्रतिशत बैंक गारंटी के रूप में जमा कर देगी। नगर निगम की नई बिल्डिंग में सेंटर की स्थापना होने से 800 सीसीटीवी कैमरों से शहर की निगरानी होगी। 163 करोड़ रुपये का टेंडर लेने वाली अमेरिकन कंपनी हनीवेल ने अत्याधुनिक सेंटर बनाने का करार स्मार्ट सिटी लिमिटेड के साथ किया है। शहर में आने जाने वाहनों का लाइव डाटा तैयार किया जाएगा जिससे यह पता चल सकेगा कि किस दिन शहर में वाहनों का आना अधिक होता है।

इसके आधार पर बाईपास की व्यवस्था की जाएगी। इसके जरिए रूट का डिजाइन तैयार होने से लोगों काफी सहूलियत मिलेगी। सेंटर से ही यह व्यवस्था होगी कि जिन मार्गों परर भीड़ दिखेगी वहां ट्रैफिक कंट्रोल के लिए सिग्नल को हरा, लाल, पीला कर दिया जाएगा। लाइव डाटा होने से पुलिस को भी बड़ी मदद मिलने की संभावना है। वारदात के समय सीसीटीवी के फुटेज के जरिए बदमाशों तक पुलिस पहुंच सकेगी। इसके साथ शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर भविष्य की कार्ययोजना भी तैयार हो सकेगी।

संबंधित समाचार